दतिया में जमीन की खरीद-बिक्री में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
.
विजय दुबे ने गांव निचरौली में एक जमीन का सौदा किया था। जमीन के मालिक मनोज शर्मा ग्वालियर के पिंटू पार्क के रहने वाले हैं। दोनों के बीच 20 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। विजय ने एडवांस के रूप में कुछ राशि मनोज को दी थी।
मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि, यह घटना 31 दिसंबर 2024 की है। मनोज ने न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही एडवांस के पैसे वापस किए। पीड़ित विजय दुबे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
जांच के बाद पुलिस ने मनोज शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।