Wednesday, May 7, 2025
Wednesday, May 7, 2025
Homeमध्य प्रदेशदतिया में डीजे बजाने पर विवाद, दूल्हे ने लौटाई बारात: पुलिस...

दतिया में डीजे बजाने पर विवाद, दूल्हे ने लौटाई बारात: पुलिस की समझाइश पर अगले दिन हुई दुल्हन की विदाई; 4 लोगों पर केस दर्ज – datia News



दतिया के परासरी गांव में रविवार रात एक शादी समारोह में डीजे की धुन को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि लात-घूंसे और लाठियां चलने लगीं। विवाद के दौरान चार बाराती घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख दूल्हे ने नाराज होकर बार

.

पुलिस ने मंगलवार शाम दुल्हन पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

डीजे पर शुरू हुआ झगड़ा

जानकारी के अनुसार, परासरी निवासी विशाल अहिरवार के 21 वर्षीय बेटी की शादी बड़ौनी कस्बा निवासी राज अहिरवार से तय हुई थी। 5 मई की रात धूमधाम से बारात गांव पहुंची थी। जहां डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।

बताया गया कि दुल्हन पक्ष के धीरज, किसानलाल, कृष्णा और यशपाल अहिरवार ने डीजे बंद करने की बात कही, जिस पर बारातियों ने ऐतराज जताया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई शुरू हो गई और लाठी-डंडे चल गए। हमले में चार बराती घायल हो गए।

बिना दुल्हन वापस लौटी बारात

हंगामे की सूचना मिलते ही उनाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। तब तक दूल्हा बारात लेकर गांव से लौट चुका था। पुलिस की समझाइश और समाजजनों की पहल पर दोनों पक्षों में सुलह हुई और अगले दिन यानी 6 मई को दुल्हन की विदाई कराई गई।

आरोपियों पर केस दर्ज

थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि बारात पक्ष से आजाद अहिरवार की शिकायत पर मंगलवार शाम धीरज, किसानलाल, कृष्णा और यशपाल अहिरवार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular