दरभंगा के मिर्जापुर के सकमापूल मोहल्ला निवासी देवेन भारती मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। वे 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 26/11 के आतंकी हमले के बाद अजमल कसाब को फांसी दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही थी। महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें मुंबई पुलि
.
फुफेरी पुत्र वधु डॉ. प्रकृति निभा अभी LNMU में प्रोफेसर हैं। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार के लिए बहुत गर्व का विषय है। बिहार और आसपास के लोगों के लिए वो इंस्पिरेशन हैं। मोहल्ले के बच्चे उनको अपना इंस्पिरेशन मानते हैं। बच्चों में एक उत्साह जगेगा। उनके तरह और लोग बनकर नाम रोशन करेंगे। हमलोग बहुत खुश हैं। एक-दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं, खुशियां बांट रहे हैं।
माता-पिता का हो चुका निधन
देवेन भारती ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. भारती श्रीवास्तव (मां) और त्रिपुरारी शरण (पिता) के सबसे बड़े बेटे हैं। वे पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। तीन बहनें और एक छोटा भाई है। माता-पिता का निधन हो चुका है।
मुहल्ले में खुशी का माहौल है। घर पर ताला लगा है, लेकिन पड़ोसी मिठाई बांटकर जश्न मना रहे हैं। मोहल्ले की महिला मीना देवी ने बताया कि हमलोगों के मोहल्ले के हैं। यही उनका घर है। दरभंगा के लिए गर्व की बात है कि वो अब मुंबई के कमिश्नर बन गए हैं। हमलोग बहुत खुश हैं।
एक-दूसरे को मिठाई खिलाते परिजन।
भगवान करें वो और तरक्की करें
मोहल्ले महिला शांति देवी ने बताया कि बचपन में वे यहां रहते थे। बहुत अच्छी बात है कि वो अब मुंबई के कमिश्नर बन गए हैं।
भाभी आभा श्रीवास्तव ने बताया कि बहुत बरी बात है। पूरे मोहल्ले, दरभंगा, बिहार में सभी लोग बहुत खुश हैं। लगातार लोग बधाई दे रहे हैं। हमलोग बहुत खुश हैं, भगवान करें वो और तरक्की करें। हमलोग यहां उनके कमिश्नर बनने मिठाई बांट रहे हैं और खुद भी खाए हैं।

1994 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेन भारती का पैतृक घर।