Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeबिहारदरभंगा में देर रात चला वाहन चेकिंग अभियान: एक-एक गाड़ी की...

दरभंगा में देर रात चला वाहन चेकिंग अभियान: एक-एक गाड़ी की तलाशी ली गई; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, कटा चालान – Darbhanga News



दरभंगा शहर में वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर शुक्रवार देर रात तक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। खानकाह चौक के पास आधी रात तक चले इस अभियान में सभी वाहनों की जांच की गई। दर्जनों वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। सीट बेल्

.

पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने को कहा गया। अभियान का उद्देश्य शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाना था। जिला प्रशासन के मुताबिक कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग शहर में घूम रहे हैं। उन पर नजर रखने के लिए यह अभियान जरूरी था। नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले युवाओं पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

शहर में शांति बनाए रखना मकसद

कोतवाली थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी पुलिसकर्मियों को जांच अभियान में लगाया गया है। अभियान का मकसद शहर में शांति बनाए रखना और किसी भी आपराधिक घटना को रोकना है। वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular