Friday, June 13, 2025
Friday, June 13, 2025
Homeबिहारदवा दुकानदार से लूट मामले का मुख्य आरोपी धराया: 15 दिन...

दवा दुकानदार से लूट मामले का मुख्य आरोपी धराया: 15 दिन पहले वारदात को दिया था अंजाम, गिरफ्तार अपराधी पर 9 मामले पहले से दर्ज – Samastipur News


पुलिस हिरासत में लूट मामले में गिरफ्तार आरोपी।

समस्तीपुर के रोसड़ा इलाके में 15 दिन पहले दवा दुकानदार से लूट मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। वारदात मब्बी हॉल्ट के पास 27 मई को हुई थी। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 5 से 7 हजार रुपए, चेकबुक, दवा दुकान का कुछ सामान लूट लि

.

छोटू के पास से लूटी गई राशि में से कुछ रुपए भी बरामद किए गए हैं। छोटू ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि गढ़ 27 में को मब्बी ढाला के पास तीन लोगों ने मिलकर दवा कारोबारी के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। ‌

पुलिस हिरासत में गिरफ्तार बदमाश।

लूट में शामिल दो अन्य अपराधियों की तलाश जारी

लूट में शामिल होने दो बदमाशों के बारे में भी उसने जानकारी दी है और उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। ‌रोसरा की डीएसपी सोनल कुमारी ने बताया कि पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। इसके बाद छोटू को गिरफ्तार किया गया है। छोटू पर रोसरा थाना के साथ ही वारिसनगर और बेगूसराय के गढ़पुरा थाना में कुल 9 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान छोटू ने दवा कारोबारी से लूट के साथ अन्य कांडों में भी अपनी संलिप्त स्वीकार की है।

छोटू पर दर्ज मामलों की लिस्ट

01. रोसडा थाना कांड सं0-127/24, दि0-08.06.24, धारा-341/506/384/34 IPC

02. रोसड़ा थाना कांड सं0-132/24, दि0-16.06.24, धारा-506/34/27 IPC

03. रोसडा थाना कांड सं0-68/25, दि०-05.03.25. धारा-193 (2)/126(2)/115(2)/352/351(2) BNS &27arms act

04. रोसड़ा थाना कांड सं0 92/25, दि०-30.03.25 धारा 126 (2)/115(2)/109/117(2)/76/303(2)/3(5) BNS

05. रोसडा थाना कांड सं0-93/25, दि०-31.03.25, धारा-351 (2)/109/61(2)/3(5) BNS & 27 arms act

06. रोसडा थाना कांड सं0-120/25, दि०-18.04.25. धारा-351(2)/126(2)/109/61(2)/249/3(5) BNS & 27arms act

07. रोसडा थाना कांड सं0-130/25, दि०-27.04.25, धारा-310(4)/310(5)/317(5) BNS & 25(1-b)a/26/35 arms act

08. वारिसनगर थाना कांड सं0-172/24, दि०-06.07.24, धारा-338/336(3)/340(2)/249/253 BNS &25(1-b)a/26/35 arms act

09. गढ़पुरा थाना कांड सं0-34/25. दि०-13.04.25. धारा-309 (4) BNS परिवर्तित्त धारा 309(4)/311/317(2) BNS



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular