Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeराज्य-शहरदशलक्षण पर्व में भोपाल के विभिन्न मंदिरों में होंगे आयोजन: 8...

दशलक्षण पर्व में भोपाल के विभिन्न मंदिरों में होंगे आयोजन: 8 से 10 सिंतबर तक 10 धर्मों की होगी पूजा – Bhopal News



भोपाल में दिगंबर जैन धर्मावलंबियों के आत्म आराधना का दस दिवसीय दशलक्षण महापर्व 8 सितंबर से 17 सितंबर तक मनाया जाएगा। 10 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन की तैयारी भोपाल के दि. जैन मुमुक्षु मंडल ने की है। इस पुण्य पर्व में भाग लेने के लिए सभी भक्तगण को सपर

.

इस पर्व के दौरान पं. अनिल शास्त्री ‘भिंड’ का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यक्रम का आयोजन भोपाल में विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी-

  • सुबह 7:00 से 8:45 तक: महावीर समवशरण मंदिर, शांतिनाथ जिनालय चौक और सीमंधर जिनालय, ललवानी प्रेस रोड पर जिनेंद्र पूजा और दशलक्षण विधान होगा।
  • सुबह 9:00 से 10:00 तक: श्री जैनमति बाई जी धर्मशाला, गुजरपुरा में पं. अनिल शास्त्री भिंड द्वारा शास्त्र स्वाध्याय का आयोजन किया जाएगा।
  • सुबह 10:00 से 10:30 तक: उसी स्थान पर तत्वार्थ सूत्र पाठ और अर्थ की प्रस्तुति होगी।
  • दोपहर 3:30 से 4:30 तक: श्री ब्रम्हचर्य उदासीन आश्रम, ललवानी प्रेस रोड में तत्व चर्चा एवं गोष्ठी होगी। इसमें ब्रह्म. चंद्रसेन जी त्यागी, पं. अनिल जी भिंड और ब्रह्म. विनोद जी खैकरा शामिल होंगे।
  • शाम 7:45 से 8:15 तक: श्री महावीर समवशरण मंदिर, चौक में जिनेंद्र भक्ति का आयोजन होगा।
  • रात्रि 8:45 से 9:45 तक: शास्त्र स्वाध्याय होगा। इसके बाद 9:45 से 10:30 तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी लोगों को सपरिवार इस पुण्य पर्व में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular