पीजी कालेज में रावण दहन की तैयारी पूरी
अंबिकापुर में 12 अक्टूबर को दशहरा पारंपरिक ढंग से मनाया जाएगा। सरगुजा सेवा समिति, नागरिक समिति व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रावण दहन पीजी कॉलेज ग्राउंड में किया जाएगा। इसके पूर्व राममंदिर से शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। दशहरा के लिए पुलिस द
.
सरगुजा में दशहरा का पर्व रियासत काल से धूमधाम से मनाया जाता है। परंपरागत दशहरा का पर्व सरगुजा पैलेस में आयोजित किया जाता है। शुक्रवार को संधि पूजन के बाद फाटक पूजा के साथ पैलेस में दहशरा की तैयारी शुरू हो गई है। आज शस्त्र पूजा के बाद दशहरा महोत्सव शुरू हो जाएगा एवं रियासतकालीन पैलेस आम लोगों के लिए खोला जाएगा।
सरगुजा पैलेस में दशहरा महोत्सव हुआ शुरू
सिंहदेव करेंगे आम लोगों से मुलाकात सरगुजा राजपरिवार के मुखिया टीएस सिंहदेव शस्त्र पूजन के बाद दोपहर बाद आम लोगों से मुलाकात करेंगे। रियासतकाल से पैलेस आम लोगों के लिए एक दिन खुलता है। यहां पहले लोग राजा से मुलाकात कर उन्हें नजराना भेट करते थे एवं दशहरा की बधाई देते थे। वर्ष 1966 तक महाराजा की सवारी निकलती थी। बाद में यह परंपरा बंद हो गई।
शोभायात्रा निकलेगी, शाम को रावण दहन दशहरा पर पीजी कॉलेज ग्राउंड में 90 फीट के रावण व 50-50 फीट के कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। रावण दहन में भव्य आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके पूर्व श्रीराम मंदिर से राम दरबार की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के मुख्यमार्गों से होते हुए पीजी कॉलेज पहुंचेगी।

सरगुजा पुलिस ने जारी की ट्रेफिक एडवायजरी
दशहरा के लिए ट्रेफिक एडवायजरी, रूट चार्ट जारी दशहरा के लिए पुलिस ने ट्रेफिक एडवायजरी जारी की है। पीजी कालेज में हजारों की संख्या में लोग जुटते हैं। इसके लिए पुलिस ने 11 पार्किंग स्थल निर्धारित किया है। इनमें व्हीआईपी पार्किंग मंच के पास होगा। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के लिए वाहन पार्किंग हॉकी मैदान व पीजी कॉलेज मुख्य प्रवेश द्वार के अंदर होगा।
बीटीआई मैदान, नावापारा चर्च के सामने, सेंट जेवियर स्कूल, बनारस रोड में टीसी पीसी के सामने, पॉलीटेक्टिक मैदान, किसान राइस मिल एवं राजमोहनी भवन के आग व पीछे आम जनता के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
दोपहर से भारी वाहनों की नो एंट्री शहर में बनारस मार्ग, मनेंद्रगढ़ मार्ग एवं बिलासपुर मार्ग सहित अन्य मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक नो एंट्री रहेगी। भारी वाहनों के साथ यात्री बसों, चारपहिया वाहनों को पुलिस द्वारा डायवर्ट कर बाहर के रूटों से चलाया जाएगा। पुलिस की कोशिश है कि हर वर्ष लगने वाला जाम सड़कों पर न लगे।