दतिया के गोंदन थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद मृतका के पति, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतका के पिता हरी सिंह दोहरे ने बताया कि उनकी बेटी रूबी को दहेज की मांग क
.
बहन ने जहर देने का आरोप लगाया था 13 मार्च को हुई इस घटना की जांच भांडेर एसडीओपी ने की। जांच में सभी आरोप सही पाए गए। मृतका की बहन रीना ने आरोप लगाया था कि उसकी गर्भवती बहन को जहर देकर मार दिया गया। उसने यह भी बताया कि विनोद ने दमोह की एक अन्य विवाहिता से दूसरी शादी कर ली थी।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के परिवार ने न्याय की मांग की है।