Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeहरियाणादादरी के प्रेमी जोड़े ने राजस्थान में निगला जहर: युवक की...

दादरी के प्रेमी जोड़े ने राजस्थान में निगला जहर: युवक की मौत किशोरी गंभीर, एक ही स्कूल में पढ़ने वाले अलग-अलग गांव के हैं – Charkhi dadri News



युवक ने किया सुसाइड, प्रतीकात्मक फोटो।

हरियाणा के चरखी दादरी जिला निवासी प्रेमी जोड़े ने राजस्थान में जहर निगल लिया। जिससे युवक की मौत हो गई जबकि किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और अलग-अलग गांव से हैं।

.

एक ही स्कूल के विद्यार्थी हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के गांव इमलोटा चौकी के तहत पड़ने वाले एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा का लड़का व 10 वीं कक्षा की लड़की प्रेम संबंधों के चलते 14 फरवरी को घर से भाग गए थे। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने जब उनकी लोकेशन ट्रेस की तो उनकी लोकेशन राजस्थान की श्रीगंगानगर जिले में पाई गई।

युवक की मौत

पुलिस ने जब जांच शुरू की तो श्रीगंगानगर जिले की आरपीएफ पुलिस ने बताया कि लड़का व लड़की उल्टी कर रहे हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया और दादरी पुलिस को सूचना दी। दोनों ने जहरीला पदार्थ निकाल लिया था। जहरीला पदार्थ खाने के बाद युवक मौत हो गई। जबकि किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है। इसके बाद पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और शुक्रवार देर शाम गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। दोनों अलग-अलग गांव से हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक सदर थाना क्षेत्र के गांव इमलोटा का था। जो निजी स्कूल में बारहवीं कक्षा का छात्र था। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार वे दो भाई थे और उसका छोटा भाई भी उसी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। वहीं किशोरी भी सदर थाना क्षेत्र के ही एक गांव से है। कार्रवाई में जुटी पुलिस सदर थाना एसएचओ आईपीएस दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि लड़के व लापता जोड़े की ट्रेस की गई थी। जिसमें उनकी लोकेशन राजस्थान के श्रीगंगानगर की पाई गई। रेलवे पुलिस ने उन्हें सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां दोनों ने जहर निगल रखा था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular