पटना के नदी थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम करीब तीन बजे गंगा में अंतिम संस्कार करने के लिए गए परिजनों के बीच एक किशोर नदी में डूब गया। परिजन मौनिया गंगा घाट पर स्नान करने आए थे। किशोर फतुहा थाना क्षेत्र के भीखुआ गांव का रहने वाला था। एसडीआरएफ की टीम
.
दादी के बाद पोते की मौत
दरअसल, दादी के निधन के बाद नदी थाना क्षेत्र के सम्मसपुर स्थित शमशान घाट पर दाह संस्कार करने आया था। परिजन भी मौनिया घाट पर स्नान करने आए थे। स्नान के दौरान किशोर गहरे पानी में जाने से डूब गया। किशोर की पहचान भीखूआ गांव निवासी बृजमोहन प्रसाद के 16 वर्षीय पुत्र दीपू कुमार के रूप में हुई है। वहीं, परिजनों के मुताबिक दीपू पढ़ने में काफी तेज था। अभी बारहवीं में पढ़ाई कर रहा था।
घटनास्थल पर बिलखते परिजन।
नहीं मिला है शव
मृतक दीपू के चाचा अनिल प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घाट पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोर और ग्रामीणों की मदद से काफी खोजबीन की गई। लेकिन, किशोर का कुछ भी पता नहीं चल सका। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। दादी के बाद पोते की मौत से गांव में मातम छा गया है। वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली। टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोर खोजबीन में लगे हुए हैं।