.
राष्ट्रीय जनता दल, वजीरगंज का संगठनात्मक चुनाव गुरुवार को भिंडस में हुआ। इसमें धरमपुर निवासी पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव को फिर से अध्यक्ष चुना गया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी किशोरी यादव और सहायक निर्वाची पदाधिकारी मोहम्मद ताहिर हुसैन ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि दिनेश यादव संगठन की नीति और सिद्धांतों में विश्वास रखते हैं। वे संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। प्रधान महासचिव पद के लिए मोहम्मद फारूख आजम को निर्वाचित किया गया। उन्हें भी प्रमाण पत्र सौंपा गया। दिनेश यादव ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पण और मेहनत के कारण उन्हें लगातार पांचवीं बार यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सभी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।