Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeदेशदिल्ली-घर में आग लगी, सेकेंड फ्लोर से कूदे 6 लोग: 2...

दिल्ली-घर में आग लगी, सेकेंड फ्लोर से कूदे 6 लोग: 2 महिलाएं, 3 युवक और एक नाबालिग अस्पताल में भर्ती; गैस लीक होने से हादसा


नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हादसे से जुड़ा वीडियो सामने आया है। इसमें लोग घर से कूदते नजर आए।

दिल्ली के नांगलोई में सोमवार रात एक दोमंजिला घर में आग लग गई। दोनों मंजिल आग की चपेट में आ गईं। इस दौरान कई लोग बिल्डिंग में फंस गए। 6 लोगों ने बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर से कूदकर जान बचाई। हालांकि. उन्हें चोट आई है। सभी अस्पताल में एडमिट हैं।

घायल लोगों में दो महिलाएं, तीन युवक और एक नाबालिग हैं। बताया जा रहा है ये हादसा गैस लीक होने की वजह से हुआ। घटना का वीडियो अब सामने आया है।

हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें..

मकान से बाहर कूदे लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

मकान से बाहर कूदे लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

जिस घर में आग लगी, वहां ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें भी थीं।

जिस घर में आग लगी, वहां ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें भी थीं।

घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। नीचे कुछ लोग खड़े हैं। तभी ऊपर से लोग कूदने लगते हैं।

इस बीच नीचे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आग बुझाने के लिए पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड टीम के मुताबिक, आग लगने की सूचना सोमवार (17 फरवरी) रात 9:45 पर मिली थी। तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

————————————–

हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

मध्य प्रदेश में दो कारें टकराईं, एक में आग लगी, जिंदा जला युवक: दो दोस्त कूदकर बाहर आए

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के सिवनी मालवा में दो कारें आपस में टकरा गईं। इनमें से एक में आग लग गई। कार सवार एक युवक जिंदा जल गया। हादसा सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे कोटलाखेड़ी गांव के पास हुआ। भोपाल से सिवनी मालवा लौट रही वेन्यू कार टवेरा कार से पीछे से टकराई। फिर बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular