10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देश के उत्तर पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण राजधानी दिल्ली में दिसंबर में पहली बार तापमान 10° से नीचे रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार सुबह तापमान गिरकर 8.5° सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि 10 दिसंबर तक तापमान में 6° तक गिर सकता है।
उधर, ठंडी हवाओं का असर मध्यप्रदेश, राजस्थान में भी दिखा। 7 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पहाड़ों पर मौसम बदल सकता है। बर्फबारी भी हो सकती है। इससे मैदानी राज्यों में तापमान 10° डिग्री से नीचे पहुंचने की संभावना है।
इधर, कश्मीर में तापमान माइनस में चला गया, जिससे घाटी के अधिकांश इलाकों में मौसम की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गई। श्रीनगर में पारा माइनस 4.1° और काजीगुंड में भी माइनस 4.4° से नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू संभाग के कुछ मैदानी और पहाड़ी इलाकों में 8 दिसंबर से 9 दिसंबर तक हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी की संभावना है।

दिल्ली की हवा सुधरी, AQI-165 हुआ, स्कूल फिजिकल मोड पर खुले
दिल्ली में गुरुवार को AQI 165 रिकॉर्ड किया गया। AQI के खराब से मध्यम कैटेगरी में आने पर सुप्रीम कोर्ट भी GRAP-4 के प्रतिबंध हटाने के लिए राजी हुआ, जिसके बाद सेंटर फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने गुरुवार रात GRAP-4 हटाकर GRAP-2 के प्रतिबंध लागू करने का ऐलान किया।
प्रतिबंधों में ढील के बाद शिक्षा निदेशालय ने कहा कि शुक्रवार से दिल्ली के स्कूलों में फिजिकल क्लासेस शुरू हो जाएंगी। 12वीं तक के सभी स्कूलों के सभी बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं अब नहीं चलाई जाएंगी।
ग्रेप 2 के प्रतिबंधों के तहत दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर बैन जारी रहेगा। कोयला और लकड़ी जलाने जैसी पाबंदियां भी बरकरार रहेंगी। प्राइवेट व्हीकल की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…
राज्यों के मौसम की खबरें…
राजस्थान : ठंडी हवा से गिरेगा पारा, 3 डिग्री तक पहुंच सकता है रात का तापमान

राजस्थान में उत्तर से आने वाली हवा के असर से तापमान नीचे आ गया है। इससे गुरुवार को सीकर हिल स्टेशन माउंट आबू से भी ज्यादा ठंडा रहा। यहां तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 7 दिसंबर से उत्तर भारत में एक स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा। इसी सिस्टम के असर से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों में 8-9 दिसंबर को हल्के बादल भी छा सकते हैं। इसके आगे बढ़ने के बाद 10-11 दिसंबर से राजस्थान में सर्दी और तेज होगी। पढ़ें पूरी खबर…
मध्यप्रदेश : 2 दिन बाद फिर तेज ठंड का दौर, 8 दिसंबर को बारिश के आसार

प्रदेश में 7 और 8 दिसंबर से मौसम फिर बदलेगा। रात में तेज ठंड का दौर शुरू होगा, जबकि पूर्वी हिस्से यानी- जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से पूर्वी हिस्से में बारिश होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…
छत्तीसगढ़ : 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, 8 दिसंबर को बदलेगा मौसम

प्रदेश में 8 दिसंबर को 16 जिलों में बारिश के आसार जताए गए हैं। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बस्तर संभाग के जिलों में कल (शनिवार) से पानी बरस सकता है। वहीं सरगुजा संभाग के जिलों में मौसम ड्राई रहेगा जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। बिलासपुर-रायपुर में ठंड नदारद हो गई है। पढ़ें पूरी खबर…
बिहार: 6 जिलों का पारा 8 डिग्री, 15 दिसंबर के बाद बढ़ेगी ठंड

बिहार में पछुआ हवा चलने से ठंड बढ़ने लगी है। गुरुवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में 8-10 डिग्री दर्ज किया गया। बाकी जिलों में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 दिसंबर से कड़ाके की ठंड महसूस होगी। 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…
