- Hindi News
- National
- Delhi Pollution Situation Photos Update; AQI Level | Car Pooling Public Transport
नई दिल्ली37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
न्यू दिल्ली म्युनिसिपल कार्पोरेशन के कर्मचारी गुरुवार देर रात दिल्ली के खान मार्केट इलाके में सफाई करते नजर आए।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 371 दर्ज किया गया, जो बुधवार के AQI- 419 से थोड़ा बेहतर था। हालांकि, दिल्ली अब भी देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर है।
इधर, वायु प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए अलग-अलग समय पर काम करने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्हें कार पूल करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने का आदेश जारी किया है।
केंद्र सरकार ने आदेश के बाद अब सरकारी ऑफिस सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक या 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक चल सकते हैं। इससे पहले दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) भी अपने दफ्तरों की टाइमिंग बदल चुकी है।
वहीं, NMDC ने प्रदूषण को कंट्रोल करने की कोशिशों के तहत नाइट क्लीनिंग ड्राइव शुरू की। इसके तहत कई इलाकों में रात में ही सफाई कर्मचारी सफाई करते दिखे।
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का AQI
- चांदनी चौक: 338
- IGI एयरपोर्ट (T3): 370
- ITO: 355
- जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम: 354
- आरके पुरम: 387
- ओखला फेज 2: 370
- पटपड़गंज: 381
- सोनिया विहार: 394
- आनंद विहार: 405
- अशोक विहार: 414
- बवाना : 418
- द्वारका सेक्टर-8: 401
- मुंडका: 413
- वज़ीरपुर: 436
GRAP 3 और 4 लागू होने पर स्कूल बंद करना अनिवार्य
इससे पहले वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CQAM) ने दिल्ली-एनसीआर में GRAP के नियमों में बदलाव किया।इसके चलते अब ग्रैप के स्टेज-3 और 4 लागू होने पर स्कूलों में फिजिकल कक्षाएं बंद करना जरूरी हो गया है।इससे पहले ऐसा करने या नहीं करने की शक्ति राज्य सरकार के पास होती थी।
बदले हुए नियमों के मुताबिक ग्रैप-3 के लागू होने पर 5वीं तक की फिजिकल क्लासेस बंद हो जाएंगी, लेकिन पढ़ाई ऑनलाइन होगी। ग्रैप- 4 लागू होने पर 12वीं तक की पढ़ाई को ऑनलाइन मोड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
GRAP में ये दो बड़े बदलाव भी हुए
- GRAP-3 के तहत राज्य सरकारों को सार्वजनिक और नगर निगमों के कामकाजी समय में बदलाव करने कहा गया है। ताकि ट्रैफिक जाम कम हो और प्रदूषण घट सके। यह कदम हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए हो रहे प्रयासों का हिस्सा है।
- GRAP-4 के तहत एक मास्क एडवाइजरी भी लागू की गई है, जिसमें लोगों से कहा गया है कि जब हवा की क्वालिटी बहुत खराब हो, तो वे बाहर निकलते वक्त मास्क पहनें। यह कदम उनकी सेहत की सुरक्षा के लिए भी मददगार होगा।

