Wednesday, March 12, 2025
Wednesday, March 12, 2025
Homeदेशदिल्ली में महिला सम्मान योजना की लॉन्चिग आज: जेपी नड्डा रजिस्ट्रेशन...

दिल्ली में महिला सम्मान योजना की लॉन्चिग आज: जेपी नड्डा रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल की शुरूआत करेंगे, ₹2500 मिलेंगे; 20 लाख महिलाओं को फायदा


नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिला समृद्धि योजना की शुरुआत केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी। (फाइल फोटो)

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज दिल्ली में बीजेपी सरकार महिला समृद्धि योजना लॉन्च करेगी। इसकी शुरुआत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी। यह कार्यक्रम जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

आज सुबह 11 बजे दिल्ली कैबिनेट की बैठक हो रही है। इसमें समृद्धि योजना को मंजूरी दी जा सकती है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 हजार रुपए देने का वादा किया था। इससे 20 लाख महिलाओं को फायदा होने का अनुमान है।

3 पॉइंट में समझें योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें…

  1. रजिस्ट्रेशन के लिए 8 मार्च को लॉन्च होगा स्पेशल पोर्टल: महिला समृद्धि योजना का फायदा उठाने के लिए महिलाओं को ई-रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए सरकार 8 मार्च को एक पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च कर सकती है। इस पोर्टल पर महिलाएं अपने जरूरी दस्तावेज, जैसे वोटर कार्ड, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड और आय प्रमाण पत्र जमा करके आवेदन कर सकेंगी।
  2. लगभग 20 लाख महिलाएं को मिलेगा योजना का फायदा: दिल्ली में 72 लाख महिला मतदाता हैं। अनुमान है कि करीब 20 लाख महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलगा। इसमें से करीब 50 प्रतिशत महिलाएं मतदाता हैं। सरकार महिला लाभार्थियों की पहचान के लिए अलग-अलग विभागों से डेटा एकत्र कर रही है।
  3. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लॉन्च होगी योजना: महिला समृद्धि योजना की शुरुआत के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 5 हजार महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

अगले साल योजना का बजट बढ़ाया जाएगा इस योजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि योजना के लिए अगले साल बजट बढ़ाया जाएगा। इस साल योजना के लिए 1 हजार करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इससे महिलाओं को पहले से मिल रही सहायता में कोई रुकावट नहीं आएगी।

—————————————-

दिल्ली की राजनीति से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

दिल्ली CM बोलीं- बजट सत्र 24-26 मार्च के बीच होगा, सुझाव के लिए मेल और वॉट्सऐप नंबर जारी किए

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 से 26 मार्च के बीच होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उनके साथ कैबिनेट के 6 मंत्री भी मौजूद थे। रेखा गुप्ता ने बजट के लिए दिल्ली के लोगों से सुझाव मांगा है। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular