Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeदेशदिल्ली में 560 किग्रा की कोकीन जब्त, कीमत 2000 करोड़: 4...

दिल्ली में 560 किग्रा की कोकीन जब्त, कीमत 2000 करोड़: 4 लोग गिरफ्तार; पुलिस को 2 महीने पहले इसकी जानकारी मिली थी


दिल्ली17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने बुधवार को साउथ दिल्ली के महरौली से 560 किलोग्राम कोकीन जब्त की।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुधवार को एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने साउथ दिल्ली के महरौली से 560 किलोग्राम कोकीन जब्त की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 2000 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी हाशिमी मोहम्मद वारिस और अब्दुल नायब के पास से 400 ग्राम हेरोइन और 160 ग्राम कोकीन बरामद की।

राजधानी में अब तक का सबसे बड़ा पर्दाफाश दिल्ली में यह अब तक सबसे ज्यादा कोकिन पकड़े जाने का केस माना जा रहा है। पुलिस इस सिंडिकेट का पता लगाने के लिए पिछले दो महीने से काम कर रही थी। दो महीने पहले पुलिस को ड्रग्स सप्लाई का इनपुट मिला था। ये तस्कर इस ड्रग को राजधानी और एनसीआर में खपाने की कोशिश में थे।

पुलिस के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोकीन की कीमत 200 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है।

पुलिस के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोकीन की कीमत 200 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है।

गोदाम में छिपा रखी थी ड्रग्स स्पेशल सेल प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया, एक आरोपी का नाम तुषार गोयल है। यह दिल्ली के वसंत विहार का रहने वाला है। उसके दो दोस्त हिमांशु और औरंगजेब भी साथ थे। तीनों आरोपियों को कुर्ला वेस्ट से रिसीवर भरत जैन के साथ पकड़ा गया। तुषार, हिमांशु और औरंगजेब के पास से करीब 15 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई। उन्हें तब पकड़ा गया जब वे रिसीवर को सप्लाई देने के लिए महिपालपुर एक्सटेंशन के गोदाम से बाहर आ रहे थे। कुशवाह ने यह भी बताया कि पुलिस को गोदाम के तीसरे फ्लोर से 23 , पोलो शर्ट में कोकिन और एक बोक्स में मेरवाना मिली है।

पुलिस ने चारों आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया।

पुलिस ने चारों आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया।

दिल्ली पुलिस ने यह फोटो जारी की। इन्हें एक गोदाम से बरामद किया गया।

दिल्ली पुलिस ने यह फोटो जारी की। इन्हें एक गोदाम से बरामद किया गया।

ड्रग्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस ऑपरेशन कवच’ चला रही

30 सितंबर को 228 किलो गांजा किया जब्त: पिछले कई दिनों से पुलिस ड्रग सप्‍लायरों को पकड़ने के लिए पुलिस ‘ऑपरेशन कवच’ जैसे कई ऑपरेशन चला रही है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स कार्टेल का भंडाफोड़ किया था, जिसमें पुलिस ने 228 किलो गांजा जब्त किया था। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1.14 करोड़ रुपये कीमत थी। इस कार्टेल के दो सप्लायर को गिरफ्तार किया था।

27 जुलाई को 100 करोड़ रुपए का कोकीन किया जब्त: दिल्ली पुलिस ने 27 जुलाई को दिल्ली एयरपोर्ट पर एक जर्मनी के नागरित को 6 किलो ग्रेड-ए-कोकीन के साथ पकड़ा था। इस कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 12 करोड़ रुपए है। आरोपी का नाम अशोक कुमार था।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular