Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeनई दिल्लीदिल्ली विधानसभा चुनाव, PM मोदी की आज तीसरी रैली: पिछली रैली...

दिल्ली विधानसभा चुनाव, PM मोदी की आज तीसरी रैली: पिछली रैली में कहा था- कांग्रेस के शाही परिवार ने राष्ट्रपति का अपमान किया


  • Hindi News
  • National
  • PM Modi LIVE | Narendra Modi Delhi Election Rally Speech RK Puram LIVE Update BJP AAP Arvind Kejriwal

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

30 जनवरी को पीए मोदी ने द्वारका में सेक्टर-14 के पास स्थित वेगास मॉल के पास रैली की थी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दोपहर 1 बजे आरके पुरम में रैली करेंगे। ये उनकी तीसरी रैली है। इससे पहले 30 जनवरी को द्वारका में दूसरी रैली की। 29 जनवरी को करतार नगर पहली रैली की थी।

दूसरी रैली में पीएम ने कहा था- कांग्रेस के शाही परिवार ने राष्ट्रपति का अपमान किया। राष्ट्रपति मुर्मू की मातृभाषा हिंदी नहीं है, लेकिन उन्होंने सदन में बजट पर बेहतरीन भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है।

उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति ओडिशा के आदिवासी परिवार से निकलकर यहां तक पहुंची। उनका अपमान होना देश के 10 करोड़ आदिवासियों का अपमान है। कांग्रेस और आप-दा दोनों में बहुत अहंकार हैं। ये आप-दा वाले खुद को दिल्ली का मालिक बताते हैं। कांग्रेस वाले खुद को देश का मालिक समझते हैं।

पीएम ने कहा था जो जमीन से उठकर ऊपर आते हैं, उनको कांग्रेस का शाही परिवार पसंद नहीं करता। गरीब, दलित, आदिवासी और ओबीसी समाज से जो भी लोग आगे बढ़ते हैं, कांग्रेस उनको अपमानित करती है।

30 जनवरी को पीएम के भाषण की 6 बड़ी बातें…

  • आप-दा वालों के हर घोटाले की जांच होगी दिल्ली में घोटाले करके ये आप-दा वाले कालेधन से देश के दूसरे राज्यों में राजनीति चमकाते हैं। विधानसभा के पहले सत्र में ही CAG रिपोर्ट टेबल होगी। इसमें आप-दा सरकार के घोटालों का जिक्र है। हर भ्रष्टाचार की जांच होगी।
  • इन्फ्रास्ट्रक्चर बजट नहीं बढ़ाया पिछले सालों में आप-दा वालों ने इन्फ्रास्ट्रक्चर बजट नहीं बढ़ाया है। इस साल भी उन्होंने इसके लिए फंड नहीं दिया। ये जनता का पैसा जनता के विकास के लिए नहीं बल्कि अपना प्रचार करने में खर्च करते हैं।
  • AAP ने प्रचार में पैसा खर्च किया ये टीवी पर, अखबारों में, सड़कों के किनारे अपने चेहरे चमकाने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं, लेकिन आपकी गली, नाली, सीवर, सड़क, पाइपलाइन, इनको बनाने के लिए आप-दा वाले पैसा नहीं देते।
  • गरीब को पक्का घर दूंगा AAP वाले दिल्ली में रहे तो दिल्ली और पिछड़ती जाएगी। दिल्ली को लूट और झूठ की आप-दा से मुक्त कराना है। मेरा अपना तो कोई घर नहीं है, लेकिन मेरा सपना है कि मैं हर गरीब को पक्का घर दूं। लेकिन यहां की आप-दा सरकार पूरी ताकत से जुटी हुई है कि आपको पक्के घर न मिल पाएं।
  • भाजपा दिल्ली को आधुनिक बनाना चाहती है भाजपा दिल्ली को जितना आधुनिक बनाना चाहती है, उसकी एक झलक यहां द्वारका में दिखती है। केंद्र सरकार ने यहां भव्य यशोभूमि का निर्माण करवाया। इसकी वजह से द्वारका और दिल्ली के हजारों नौजवानों को रोजगार मिला, यहां के लोगों का व्यापार बढ़ा। आने वाले समय में ये पूरा इलाका स्मार्ट शहर होगा।
  • दिल्ली में डबल इंजन सरकार की जरूरत दिल्ली को केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन वाली सरकार चाहिए। आपने पहले कितने ही साल कांग्रेस को देखा, फिर दिल्ली पर आप-दा वालों ने कब्जा कर लिया। आपने मुझे देश की सेवा करने का बार-बार अवसर दिया है, अब डबल इंजन सरकार बनाकर दिल्ली की भी सेवा करने का मौका दें। दिल्ली में तकरार वाली नहीं, तालमेल वाली सरकार चाहिए।

29 जनवरी को हुई थी पीएम की पहली रैली

दिल्ली में 29 जनवरी को अपनी पहली रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल पर निशाना साधा था। PM ने करतार नगर में 50 मिनट की स्पीच दी। इस दौरान उन्होंने शिक्षा घोटाला, शराब घोटाला, शीशमहल का जिक्र किया। साथ ही यमुना में जहर मिलाने के केजरीवाल के आरोपों का भी जवाब दिया।

उन्होंने कहा था कि हरियाणा का भेजा यही पानी दिल्ली में हमारे सारे जज, जस्टिस, सम्मानित सदस्य पीते हैं। आपका प्रधानमंत्री भी यही पानी पीता है। क्या कोई सोच सकता है कि मोदी को जहर देने के लिए हरियाणा ने जहर दिया होगा। पढ़ें पूरी खबर…

………………………………….

दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

भाजपा में शामिल हुए AAP छोड़ने वाले 8 विधायक: एक दिन पहले चुनाव में टिकट नहीं मिलने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर इस्तीफा दिया था

आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ने वाले 8 विधायकों ने 1 फरवरी को भाजपा जॉइन कर ली। एक दिन पहले ही इन विधायकों ने चुनाव में टिकट नहीं मिलने और भ्रष्टाचार को अपने इस्तीफे की वजह बताया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग है। इसके 4 दिन पहले इन नेताओं का भाजपा में शामिल होना AAP के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

प्रियंका बोली- केजरीवाल ने 450 करोड़ रुपए प्रचार मे लगाए: राहुल ने कहा- भाजपा के बजट का लक्ष्य 25 लोगों को लाभ पहुंचाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दिल्ली में चुनावी रैलियां की। प्रियंका ने कहा कि केजरीवाल ने 450 करोड़ रुपए प्रचार मे लगाए। जब केजरीवाल ने इतने लगाए तो मोदी जी ने तो हजारों करोड़ लगाए होंगे। वहीं, राहुल गांधी ने कहा- भाजपा सरकार के बजट का लक्ष्य 25 लोगों को लाभ पहुंचाना है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular