Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeदेशदिल्ली विधानसभा सत्र का तीसरा दिन, CAG रिपोर्ट्स पेश होंगी: नेता...

दिल्ली विधानसभा सत्र का तीसरा दिन, CAG रिपोर्ट्स पेश होंगी: नेता प्रतिपक्ष आतिशी सहित विपक्ष के 21 विधायकों 3 मार्च तक सस्पेंड हैं


नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली विधानसभा के सत्र का गुरुवार को तीसरा दिन है। आज भी CAG से जुड़ी कुछ रिपोर्ट सदन में पेश हो सकती हैं। पहले विधानसभा सत्र 3 दिन चलना था। उस हिसाब से आज इसका आखिरी दिन था। लेकिन 25 फरवरी को सत्र के दो दिन बढ़ाए गए। अब सोमवार (3 मार्च) तक सत्र चलेगा।

आज

सत्र के दूसरे दिन 25 फरवरी को सदन में दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने शराब नीति पर CAG रिपोर्ट पेश की थी। LG वीके सक्सेना ने कहा था कि पिछली सरकार ने इस रिपोर्ट को रोककर रखा था। इसे सदन में नहीं रखा। उन्होंने संविधान का खुलेआम उल्लंघन किया।

इस रिपोर्ट में कहा गया कि नई शराब नीति से दिल्ली सरकार को 2002 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। पॉलिसी कमजोर थी और लाइसेंस प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई। एक्सपर्ट पैनल ने पॉलिसी में कुछ बदलाव के सुझाव दिए थे, जिन्हें तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने नजरअंदाज कर दिया।।

इससे पहले सदन में विपक्षी पार्टी AAP ने CM हाउस में भगत सिंह और अंबेडकर की तस्वीरों के मुद्दे पर हंगामा किया। LG वीके सक्सेना जब भाषण दे रहे थे, तब आप विधायकों ने मोदी-मोदी की नारेबाजी की। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत 21 AAP विधायकों को 3 मार्च तक के लिए सस्पेंड किया था।

CAG रिपोर्ट पर विपक्ष की नेता आतिशी के 3 बयान

  • विधानसभा में आबकारी ऑडिट रिपोर्ट पेश की गई। इसके सात अध्याय 2017-21 की आबकारी नीति पर हैं। एक अध्याय नई आबकारी नीति पर है। दिल्ली सरकार ने पुरानी आबकारी नीति की खामियों और भ्रष्टाचार को दिल्ली की जनता के सामने उजागर किया था। उस नीति के तहत हरियाणा और यूपी से अवैध रूप से शराब लाई जाती थी। यह रिपोर्ट वही बात दोहरा रही है जो हमने कहा था कि पुरानी नीति के कारण दिल्ली की जनता को घाटा हो रहा है। इस नीति से यह स्पष्ट होता है कि पुरानी नीति को हटाकर AAP सरकार ने सही फैसला लिया।
  • इस रिपोर्ट के आठवें अध्याय में कहा गया है कि नई नीति पारदर्शी थी, इसमें कालाबाजारी रोकने के उपाय थे और इसके जरिए राजस्व में वृद्धि होनी चाहिए थी। जब यही नीति पंजाब में लागू की गई, तो वहां आबकारी राजस्व में वृद्धि हुई। इस नीति के कारण 2021 से 2025 तक राजस्व में 65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट कहती है कि अगर नई नीति सही तरीके से लागू होती, तो राजस्व एक साल में ही 4,108 करोड़ से बढ़कर 8,911 करोड़ हो जाता। यह नई नीति लागू नहीं की गई, इसलिए 2,000 करोड़ रुपए कम राजस्व आया। इसकी जांच होनी चाहिए कि इसे किसने लागू नहीं होने दिया। इसके लिए तीन लोग जिम्मेदार हैं- दिल्ली LG, CBI और ED। यह नीति स्पष्ट करती है कि आप सरकार ने पुरानी नीति को हटाकर सही निर्णय लिया। हम मांग करते हैं कि इस CAG रिपोर्ट के आधार पर FIR दर्ज कर जांच कराई जाए और कार्रवाई की जाए।
  • इस रिपोर्ट ने हमारी बात को पुख्ता कर दिया कि शराब की बिक्री में भ्रष्टाचार था। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि 28 प्रतिशत से ज्यादा भ्रष्टाचार ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा था और पैसा दलालों की जेब में जा रहा था। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि शराब की कालाबाजारी हो रही थी। सबको पता था कि शराब के ठेके किस पार्टी के लोगों के पास हैं। शराब के ठेकेदारों ने लागत मूल्य की गलत गणना करके मुनाफा कमाया।

CAG रिपोर्ट भास्कर कार्टूनिस्ट हाड़ा की नजर से…

24 फरवरी: सत्र के पहले दिन क्या-क्या हुआ…

पहला मुद्दा: विपक्ष का आरोप- सरकार ने महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा पूरा नहीं किया

विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी सोमवार को AAP विधायकों के साथ CM रेखा गुप्ता से मिलने पहुंची थीं। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि 2 दिनों से मुख्यमंत्री ने हमें समय नहीं दिया। आज सत्र के दौरान हम रेखा गुप्ता जी से मिलने गए।आतिशी ने कहा था कि हमने CM से कहा कि पहली कैबिनेट में किया गया वादा झूठा साबित हो रहा है। हमें उम्मीद है कि 8 मार्च को महिला सम्मान योजना की पहली किस्त 2500 रुपए हर दिल्ली की महिला के खाते में जरूर आएगी। आतिशी ने पार्टी विधायकों के साथ मिलकर CM गुप्ता के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

AAP विधायकों ने '2500 रुपए कब आएंगे' के पोस्टर लेकर CM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया।

AAP विधायकों ने ‘2500 रुपए कब आएंगे’ के पोस्टर लेकर CM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया।

दूसरा मुद्दा: AAP का आरोप- CM ऑफिस से अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर हटाई गई

नेता प्रतिपक्ष आतिशी और AAP विधायकों ने आरोप लगाया कि भाजपा के सत्ता में आते ही दिल्ली CM ऑफिस से बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें हटा दी गई है। आतिशी और AAP ने X अकाउंट पर AAP सरकार और मौजूदा भाजपा सरकार के दौरान CM ऑफिस की तस्वीरें पोस्ट की।

विधानसभा में AAP ने हंगामा और नारेबाजी की। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा- विपक्ष गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहा है। आपको इसे राजनीतिक मंच नहीं बनाना चाहिए। विपक्ष नहीं चाहता कि सदन सुचारु रूप से चले।

इसके बाद सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। आतिशी अपने विधायकों के साथ सदन से बाहर आ गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दलित विरोधी है। क्योंकि दफ्तर से तस्वीरें हटाई गई हैं।

AAP के आरोप के कुछ घंटे बाद दिल्ली भाजपा ने CM ऑफिस की एक तस्वीर X पर शेयर की। कहा- AAP झूठ बोल रही है। CM ऑफिस में अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें लगी हैं। बस उनकी जगह बदली गई है।

CM ऑफिस की दो तस्वीरें…

आतिशी की X पोस्ट में शेयर की गईं दिल्ली CM दफ्तर की तस्वीरें।

आतिशी की X पोस्ट में शेयर की गईं दिल्ली CM दफ्तर की तस्वीरें।

आतिशी के आरोप के बाद भाजपा ने CM दफ्तर की तस्वीर X पर पोस्ट की।

आतिशी के आरोप के बाद भाजपा ने CM दफ्तर की तस्वीर X पर पोस्ट की।

पहली बार दिल्ली में विपक्ष की नेता महिला विधानसभा सत्र से एक दिन पहले 23 फरवरी को AAP विधायकों की बैठक हुई। इसमें 22 विधायकों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। मीटिंग में पूर्व मुख्यमंत्री और कालकाजी से विधायक आतिशी को विपक्ष का नेता चुना गया। दिल्ली में पहली बार कोई महिला विपक्ष की नेता होगी। इसके अलावा सरकार और विपक्ष की कमान भी पहली बार दो महिलाओं के हाथ में है।

कैबिनेट की पहली बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी

रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को दिल्ली की CM पद की शपथ ली थी। इसके बाद अपने 6 मंत्रियों के साथ सचिवालय में पहली कैबिनेट मीटिंग की थी। एक घंटे की इस बैठक में आयुष्मान भारत योजना लागू करने और विधानसभा के सत्र में 14 CAG रिपोर्ट्स पेश करने को मंजूरी दी गई थी।

बैठक के बाद शाम के वक्त वे अपने मंत्रिमंडल के साथ यमुना घाट पहुंची थी। उन्होंने यहां नदी की आरती की थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना की सफाई बड़ा मुद्दा रहा है। भाजपा ने भी अपने मेनिफेस्टो में यमुना की सफाई का वादा किया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular