Sunday, March 30, 2025
Sunday, March 30, 2025
Homeउत्तर प्रदेशदिल्ली HC के जज का इलाहाबाद ट्रांसफर विवाद: अवध बार ने...

दिल्ली HC के जज का इलाहाबाद ट्रांसफर विवाद: अवध बार ने न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ महाभियोग की मांग की, वकीलों का कोर्ट बहिष्कार – Lucknow News


लखनऊ1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के इलाहाबाद हाई कोर्ट में तबादले के विरोध में अवध बार एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है। बार एसोसिएशन ने उनके खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग की है।

अवध बार के अध्यक्ष आरडी शाही ने देश के 22 हाई कोर्ट्स के बार एसोसिएशनों से इस मुद्दे पर चर्चा की है। उन्होंने बताया कि यह मामला केंद्र सरकार के सामने भी उठाया जाएगा।

महासचिव मनोज द्विवेदी के अनुसार, बार एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से न्यायमूर्ति वर्मा के तबादले की संस्तुति को मंजूरी न देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह तबादला इलाहाबाद हाई कोर्ट का अपमान है।

विरोध स्वरूप शुक्रवार को अवध बार के वकील न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे। बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर न्यायमूर्ति वर्मा को इलाहाबाद या किसी अन्य हाई कोर्ट में भेजा जाता है, तो संबंधित बार एसोसिएशन उनकी अदालत का बहिष्कार करेगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular