Thursday, April 24, 2025
Thursday, April 24, 2025
Homeछत्तीसगढदिव्यांग बहनों को मिला व्हीलचेयर और वॉकर: कोरिया में घर पहुंच...

दिव्यांग बहनों को मिला व्हीलचेयर और वॉकर: कोरिया में घर पहुंच मिली सुविधा; खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News


कोरिया जिले की 2 दिव्यांग बहनों को व्हीलचेयर और वॉकर दिया गया।

कोरिया जिले के चरचा कॉलरी की रहने वाली दो दिव्यांग बहनों को व्हीलचेयर और वॉकर मिला है। आंचल (16) और मान्यता (14) की मां तिरोतमा ने अपनी बेटियों के लिए कलेक्टर से व्हीलचेयर और वॉकर की मांग की थी।

.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन तिहार कार्यक्रम में यह आवेदन मिला था। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को मौके पर भेजा। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने निर्देश दिए। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने ने घर पहुंचकर दोनों को व्हीलचेयर और वॉकर दी।

वहीं, जिले में आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक ली। कलेक्टर ने धान की जगह दलहन और तिलहन फसलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

मूंग, उड़द, मूंगफली, तिल, सरसों और मक्का की खेती से किसानों की आमदनी बढ़ेगी। साथ ही पोषण और मिट्टी की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

कोरिया कलेक्ट्रेट में बैठक हुई

दलहन और तिलहन फसलों की खेती को मिलेगा बढ़ावा

अधिकारियों को गांव-गांव जाकर किसानों को इन फसलों की खेती के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। सरकार किसानों को उचित बाजार और समर्थन मूल्य पर खरीदी की सुविधा उपलब्ध कराएगी।नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल 2025-26 के तहत तिलहन उत्पादन को प्राथमिकता दी जाएगी।

रकबा बढ़ने पर जिले में तेल मिल की स्थापना का प्रयास किया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं में जैविक उत्पादों की मांग बढ़ रही है। इससे किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे और जमीन भी उपजाऊ रहेगी।

वितरण व्यवस्था की होगी निगरानी

खाद-बीज की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। फसल बीमा योजना के ऑप्ट आउट विकल्प पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वनाधिकार पट्टाधारी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जोड़ा जाएगा। मिलेट्स की खेती के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी

कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी

सुशासन तिहार में मिले आवेदनों का हो रहा समाधान

कोरिया में 2 दिव्यांग बहनों को व्हीलचेयर मिलने से उनका दैनिक जीवन और आसान हो गया है। साथ ही क्षेत्र के लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने सभी अधिकारियों को सुशासन तिहार में मिले आवेदनों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि दिव्यांगजन समेत हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसी के तहत जिला प्रशासन सभी आवेदनों पर तेजी से कार्रवाई कर रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular