छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर से मानसून लौटने को है। यहां 9 अक्टूबर को बादल छाए रहने के साथ ही बारिश होने की संभावना है। इसके लिए लोगों को 3 दिन और भीषण गर्मी और उमस झेलनी पड़ेगी।
.
मौसम विभाग रायपुर से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में निम्न दाब की सक्रियता के चलते मौसम फिर से बदलने के अनुमान हैं। ऐसा अनुमान है कि 9 अक्टूबर को दुर्ग जिले में अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान
भारी बारिश होने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि 9 अक्टूबर से तापमान में गिरावट दर्ज होगी। सुबह से बादल छाए रहने और बारिश होने के चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। इसके साथ ही 10 और 11 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना है।
2 डिग्री तक कम होगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो वह 24 डिग्री सेल्सियस रहा। संभावना के मुताबिक मौसम में बदलाव होता है और बारिश होती है तो तापमान में दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

शनिवार को सुबह से निकली धूप
निम्न दाब के प्रभाव से हो सकती है बारिश
मौसम विज्ञानी डॉ. एचपी चंद्रा के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर बांग्लादेश और उससे लगे उप हिमालयन पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित है। यह 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश से उत्तर बांग्लादेश और उसके आसपास स्थित ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित है।
इससे संबंधित और भी खबरें पढ़िए 1. बिलासपुर में 7 अक्टूबर से हो सकती है बारिश:निम्न दाब के चलते बदली के साथ होगी बरसात, शहर में 34 डिग्री पहुंचा तापमान
बिलासपुर में एक बार फिर से बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने निम्न दाब के सक्रियता के प्रभाव से 7 अक्टूबर से बारिश होने का अनुमान लगाया है। इधर, शुक्रवार को शहर में खंड वर्षा हुई, जिससे गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली, लेकिन तापमान पर कोई खासा असर नहीं पड़ा। दोपहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया। यहां पढ़िए पूरी खबर
2. छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में पारा 34 डिग्री पार:सुकमा सबसे गर्म, रायपुर में तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक; अक्टूबर में छूटने लगे पसीने
छत्तीसगढ़ में बारिश थमने के बाद से दिन का पारा चढ़ने लगा है। शुक्रवार को चार शहरों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार हो गया। सुकमा सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रहा। वहीं रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक था, यहां टेम्परेचर
36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर में 34.4 और जगदलपुर में 34 डिग्री रहा। यहां पढ़िए पूरी खबर