Sunday, April 27, 2025
Sunday, April 27, 2025
Homeमध्य प्रदेशदेवग्राम घोटया में 60 घरों में एकसाथ गायत्री यज्ञ: खरगोन व...

देवग्राम घोटया में 60 घरों में एकसाथ गायत्री यज्ञ: खरगोन व सेगांव के यज्ञाचार्य बुलाए; 1 मई से संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा होगी शुरू – Khargone News


1 से 5 मई तक संस्कार महोत्सव का आयोजन होगा।

खरगोन के देवग्राम घोटया में शोभायात्रा के साथ 60 घरों में एकसाथ गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ खरगोन, सेगांव और उबदी से आए यज्ञाचार्यों ने वैदिक पद्धति से यज्ञ संपन्न कराए। आयोजन में 800 से ज्यादा गायत्री परिजन व ग्रामीण शामिल हुए।

.

1 से 5 मई तक यहां संगीतमय श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा और संस्कार महोत्सव का आयोजन होगा। इसी के चलते घर-घर में गायत्री यज्ञ कराए गए।

51 कन्याएं उठाएंगी देव कलश योगेश पाटीदार ने बताया कि ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने अपने शोध में प्रज्ञा पुराण कथा को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही थी। आयोजन समिति के सदस्य सीताराम पाटीदार, परशु पाटीदार और जगदीश पाटीदार ने बताया कि कथा से पहले देवग्राम में आध्यात्मिक वातावरण तैयार किया जा रहा है। इंदौर से आए जितेंद्र पाटीदार ने बताया कि कार्यक्रम में 51 कन्याएं पीले कपड़े धारण कर देव कलश उठाएंगी।

घरों में गायत्री यज्ञ कराए गए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular