देवघर विधानसभा में अब तक 16 बार हुए चुनाव
देवघर विधानसभा सीट महत्वपूर्ण है। अविभाजित बिहार में भी इस सीट का प्रतिनिधित्व करना गौरव की बात मानी जाती थी। क्योंकि द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक बाबा बैद्यनाथ यहीं विराजते हैं। पहले देवघर विधानसभा सीट सुरक्षित नहीं थी। देश की आजादी के बाद बिहार में ह
.
1952 से लेकर 2019 तक देवघर विधानसभा सीट पर 16 बार चुनाव हो चुके हैं, जिसमें सबसे अधिक 8 बार कांग्रेस का कब्जा रहा है। इंडियन नेशनल कांग्रेस के बैद्यनाथ दास देवघर से पांच बार विधायक रह चुके हैं। 2024 के चुनाव में बैद्यनाथ दास के पुत्र कामेश्वरनाथ दास देवघर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
कामेश्वर दास भी 2005 मे देवघर से विधायक रह चुके हैं। देवघर सीट से पहली बार 1967 में गैर कांग्रेसी विधायक भारतीय जनसंघ के बालेश्वर दास ने परचम लहराया था। पहली बार जीत दर्ज की थी। इसके बाद राजद से चुनाव लड़ा और जीते। इस बार भी सुरेश पासवान राजद से भाग्य आजमा रहे हैं।
बीजेपी ने नारायण दास को उम्मीदवार बनाया है।
बालेश्वर की जीत के 47 साल बाद खिला था कमल इसके 47 साल बाद 2014 में भारतीय जनता पार्टी के नारायण दास यहां से जीते थे। 2019 में भी नारायण दास ने देवघर से भाजपा की टिकट पर जीत दर्ज की थी और इस बार भी नारायण हैट्रिक लगाने की तैयारी कर रहे हैं। देवघर सीट से सुरेश पासवान भी तीन बार 1995, 2000, 2009 में विधायक रह चुके हैं। 1995 में जनता दल की टिकट पर सुरेश पासवान ने चुनाव लड़ा था।
2024 का विधानसभा चुनाव होगा दिलचस्प 2024 में देवघर विधानसभा का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। भाजपा से नारायण दास, राजद से सुरेश पासवान को टिकट मिला है। जल्द ही ये लोग नामांकन करेंगे। वहीं जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह देवघर के पूर्व विधायक कामेश्वरनाथ दास ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। हालांकि अब तक किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। सभी प्रत्याशी पंडितों से शुभ दिन और तिथि दिखा रहे हैं।

राजद उम्मीदवार सुरेश पासवान अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं।
कब कौन रहे विधायक
- साल 1952 : भुवनेश्वर पांडेय (कांग्रेस)
- साल 1957 : शैलबाला राय (कांग्रेस)
- साल 1962 : शैलबाला राय (कांग्रेस)
- साल 1967 बालेश्वर दास (भारतीय जनसंघ)
- साल 1969 बैद्यनाथ दास (कांग्रेस)
- साल 1972 बैद्यनाथ दास (कांग्रेस)
- साल 1977 वीणा रानी (जनता पार्टी)
- साल 1980 बैद्यनाथ दास (कांग्रेस)
- साल 1985 बैद्यनाथ दास (कांग्रेस)
- साल 1990 बैद्यनाथ दास (कांग्रेस)
- साल 1995 सुरेश पासवान (जनता दल)
- साल 2000 सुरेश पासवान (राजद)
- साल 2005 कामेश्वरनाथ दास (जदयू)
- साल 2009 सुरेश पासवान (राजद)
- साल 2014 नारायण दास (भाजपा)
- साल 2019 नारायण दास (भाजपा)