देवास में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भाजपा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत मां चामुंडा मंडल क्षेत्र में सिंदूर और बिल्वपत्र के 1000 पौधे लगाए जाएंगे। यह अभियान तीन महीने तक मंडल के विभिन्न वार्डों में चलेगा।
.
भाजपा महामंत्री और अभियान संयोजक भरत व्यास ने बताया कि यह कार्यक्रम देवास विधायक गायत्री राजे पवार के मार्गदर्शन में शुरू किया गया है। यह “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष” संकल्प से सिद्धि अभियान का हिस्सा है।
वार्ड 15-16 से हुई शुरुआत पौधरोपण अभियान की शुरुआत वार्ड 15-16 से की गई। इस दौरान विधानसभा संयोजक ओम जोशी, प्रभारी सचिन जोशी, मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
औषधीय और धार्मिक महत्व वाले पौधे भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार, सिंदूर और बिल्वपत्र के पौधे विलुप्त होते जा रहे हैं। इन्हें संरक्षण देने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
- सिंदूर: शुभ और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह नकारात्मकता दूर करने के साथ कई बीमारियों में औषधि की तरह काम करता है।
- बिल्वपत्र: भगवान शिव को प्रिय होता है और इसका फल औषधीय गुणों से भरपूर होता है।
प्रदूषण कम करने के लिए जरूरी है पौधरोपण कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि एक स्वस्थ व्यक्ति के जीवन में फैलाए गए प्रदूषण को संतुलित करने के लिए लगभग 300 पेड़ों की आवश्यकता होती है।