Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeदेशदेवीलाल की प्रतिमा पर चढ़कर बनाई रील, VIDEO: बैकग्राउंड में लगाया...

देवीलाल की प्रतिमा पर चढ़कर बनाई रील, VIDEO: बैकग्राउंड में लगाया हरियाणवी गाना, पूर्व डिप्टी PM का पड़पोते ने पुलिस को दी शिकायत – Panchkula News


भिवानी के गांव धनाना में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर चढ़कर रील बनाता युवक।

हरियाणा के भिवानी में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की प्रतिमा का अनादर किया गया। युवक ने प्रतिमा के ऊपर चढ़कर रील बनाई। रील में एक युवक प्रतिमा पर तो 3 नीचे खड़े दिख रहे हैं। इनमें से एक युवक की वीडियो भी बना रहा था। इस रील के बैकग्राउंड में हरिय

.

इसको लेकर देवीलाल के पड़पोते एवं JJP नेता दिग्विजय चौटाला ने सिरसा के SP को शिकायत दी है। दिग्विजय ने कहा कि आने वाले समय में पंचायत करके इस पर फैसला किया जाएगा। इसको लेकर उन्होंने वीडियो भी जारी किया है।

ये मामला गांव धनाना में सामने आया। यहां देवीलाल की प्रतिमा का अनावरण 20 सितंबर 2003 को पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला व विधायक शशि रंजन परमार ने किया था।

भिवानी में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर चढ़ा युवक।

अब पढ़िए वीडियो में दिग्विजय चौटाला ने कहीं 3 अहम बातें…

1. युवकों ने चौधरी देवीलाल की प्रतिमा से अभद्रता की दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उन्हें एक वीडियो मिली थी। जिसमें कुछ युवकों ने चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के साथ अभद्रता करने का काम किया है। यह बर्दाश्त करने लायक नहीं हैं। देवीलाल को चाहने वाले गरीब, किसान, मजदूर व कमेरा वर्ग के लोग इस हरकत से बहुत ज्यादा आहत हैं।

2. सभी लोग आलोचना करें और इसके विरोध में आवाज उठाएं उन्होंने कहा कि कम उम्र के नौजवान लड़के अगर इस तरह से अपने महापुरुषों के साथ बर्ताव करेंगे तो हम कैसे अपने सुनहरे भविष्य को लिखने की कामना कर सकते हैं। पूरा समाज व सभी राजनीतिक लोग इसकी आलोचना करें और इसके विरोध में आवाज उठाएं।

3. सिरसा SP को दी शिकायत दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उन्होंने सिरसा SP से बात करके लिखित शिकायत दी है। सिरसा की पुलिस इस पर जल्द कार्रवाई करके FIR दर्ज करेगी। गांव के लोगों के फोन आ रहे हैं।

पहले भी शरारती तत्वों ने अभद्रता की थी गांव धनाना निवासी दिनेश ने बताया कि पहले भी शरारती तत्वों द्वारा इस तरह की अभद्रता की जा चुकी है, लेकिन अब इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद सबको पता चल गया। इससे पहले इस प्रतिमा की करीब 8 बार रिपेयरिंग करवाई जा चुकी है। पहले भी शरारती तत्वों द्वारा अभद्रता की गई और रोकने पर झगड़ा भी हुआ था।

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के अनादर की वायरल वीडियो में तीन युवक दिखाई दे रहे हैं। जिसमें एक युवक प्रतिमा के ऊपर चढ़ा हुआ है। वहीं दूसरा युवक उसकी वीडियो बना रहा है और तीसरा युवक भी उसके पास है। वहीं सोशल मीडिया पर डाली वीडियो के बैकग्राउंड में होली का गाना भी बज रहा है।

सिरसा SP को दी शिकायत…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular