Monday, June 23, 2025
Monday, June 23, 2025
Homeदेशदेश का मानसून ट्रेकर: लौटते मानसून के बीच मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में...

देश का मानसून ट्रेकर: लौटते मानसून के बीच मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में बारिश, दिन में पारा 35°C के पास; बिहार में बाढ़ के हालात सुधरे


  • Hindi News
  • National
  • Rainfall In Madhya Pradesh Chhattisgarh Amid The Returning Monsoon, Day Temperature Near 35°C; Flood Situation Improves In Bihar

नई दिल्ली47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में तेज बारिश हुई।

मानसून की वापसी के बीच बारिश ने एक बार फिर मध्य प्रदेश में दस्तक दी है। जबलपुर समेत बाकी के 21 जिलों में मानसून की विदाई लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने रोक दी है। इसकी वजह से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश हो रही है जबकि पश्चिमी हिस्से में तेज धूप निकल रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। वहीं, राज्य के कई जिलों में दोपहर का तापमान 35°C के पार रहा। इसमें ग्वालियर में 35°C, गुना 35.4°C, रतलाम में 35°C और नौगांव में 35.2°Cशामिल रहे।

नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण बिहार में बीते दिनों 30 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी। गंडक, गंगा, कोसी जैसी नदियां उफान पर रहीं। अब नदियों का जलस्तर कम हुआ है। साथ ही राज्य से मानसून की विदाई भी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों में पूरी तरह से मानसून की विदाई हो जाएगी।

इधर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में मंगलवार को तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने 18 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो रही है। इसके कारण मौसम में बदलाव आया है।

दिल्ली में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.435°C रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 23°C रह सकता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular