Wednesday, May 28, 2025
Wednesday, May 28, 2025
Homeदेशदेश का मानसून ट्रैकर: गुजरात के 6 जिलों में सेना तैनात,...

देश का मानसून ट्रैकर: गुजरात के 6 जिलों में सेना तैनात, 23 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचाए; 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update;Gujarat MP North East Maharashtra Rainfall Alert | Uttarakhand Rajasthan UP Monsoon Forecast

नई दिल्ली41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के पूर्वी, पूर्वोत्तर, पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी हिस्से में मानसून जमकर सक्रिय है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार (28 अगस्त) को 15 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

वहीं, गुजरात में बारिश में बीते 3 दिन में 15 लोगों की मौत हो गई। राजकोट, आणंद, मोरबी, खेड़ा, वडोडरा और द्वारका में सेना को तैनात किया गया है। अब तक 23 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। राज्य में अगले 3 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इधर, मध्य प्रदेश में 29-30 अगस्त से फिर स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनेगा। सितंबर की शुरुआत भी तेज बारिश से होगी। प्रदेश में अब तक सीजन की 88% यानी 33 इंच बारिश हो चुकी है।

बिहार में नदियां उफान पर हैं। भागलपुर, मुंगेर और वैशाली में गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रदेश में अब तक 24% कम बारिश हुई है। उत्तर प्रदेश में अभी बारिश का दौर जारी है। इस सीजन में 12% बारिश कम हुई है।

गुजरात की बारिश की 5 फोटोज…

राजकोट में बारिश के चलते हालात खराब हैं। मंगलवार को यहां सामान्य से 4245% ज्यादा बारिश हो गई।

राजकोट में बारिश के चलते हालात खराब हैं। मंगलवार को यहां सामान्य से 4245% ज्यादा बारिश हो गई।

वडोदरा में भी भारी बारिश हुई है। शहर में नदी जैसी बह रही है।

वडोदरा में भी भारी बारिश हुई है। शहर में नदी जैसी बह रही है।

अहमदाबाद में मंगलवार 27 अगस्त को सामान्य से 2696% ज्यादा बारिश हो गई।

अहमदाबाद में मंगलवार 27 अगस्त को सामान्य से 2696% ज्यादा बारिश हो गई।

सूरत में 27 अगस्त को सामान्य से 199% ज्यादा बारिश हो गई।

सूरत में 27 अगस्त को सामान्य से 199% ज्यादा बारिश हो गई।

राजकोट में सड़क पर खड़ी गाड़ियां पानी में डूब गईं।

राजकोट में सड़क पर खड़ी गाड़ियां पानी में डूब गईं।

गुजरात में 3 दिन तक बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने गुजरात में 2 दिन तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। यहां 40-60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इसके अलावा कई जिलों में बिजली गिरने का भी अलर्ट है। सरकार ने लोगों से कहा है कि घरों से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।

देशभर से बारिश की 5 तस्वीरें…

महाराष्ट्र के सातारा में भारी बारिश के चलते कोयना डैम के गेट खोल दिए गए हैं।

महाराष्ट्र के सातारा में भारी बारिश के चलते कोयना डैम के गेट खोल दिए गए हैं।

छपरा में सरयू के तटीय क्षेत्र में बस्ती की तरफ पानी बढ़ने लगा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

छपरा में सरयू के तटीय क्षेत्र में बस्ती की तरफ पानी बढ़ने लगा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

दिल्ली में बारिश के चलते अंडरपास में पानी भर गया, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।

दिल्ली में बारिश के चलते अंडरपास में पानी भर गया, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के देवपिपल्या गांव में नाला पार कर रहा युवक फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के देवपिपल्या गांव में नाला पार कर रहा युवक फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।

यूपी के सीतापुर में नहर कटने से 10 से ज्यादा गांवों में बाढ़ आ गई। वहीं,

यूपी के सीतापुर में नहर कटने से 10 से ज्यादा गांवों में बाढ़ आ गई। वहीं,

29 अगस्त को गुजरात के 2 क्षेत्रों में 20 सेमी बारिश की संभावना

  • मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भारी से अतिभारी (20 सेमी से ज्यादा) बारिश हो सकती है।
  • ओडिशा, केरल, तटीय और आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश (12 सेमी) हो सकती है।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान-निकोबार, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश में 7 सेमी बारिश की संभावना है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular