Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeमध्य प्रदेशदेश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि: कांग्रेस प्रदेश...

देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जबलपुर नहीं पहुंचे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि – Jabalpur News



भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज 61वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने जबलपुर शहर के नगर निगम के सामने स्थित नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

.

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ नेहरू जी अमर रहें के नारे लगाए। पुण्यतिथि के इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भी आना था, लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने के कारण वह नहीं आ सके।

पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने भारत के आधुनिक विकास से लेकर आजादी की लड़ाई का सफर तय किया था। उन्होंने कहा कि उनके बनाए गए मार्ग पर आज सभी लोग मिलकर चलने का संकल्प लेते है।

कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, पूर्व मंत्री कौशल्या गोटिया, पूर्व विधायक संजय यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular