- Hindi News
- National
- IMD Weather Alert Update; Rajasthan MP Rainfall | Delhi Mumbai UP Forecast
22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देश में 15 से अधिक राज्यों में अगले एक हफ्ते तक आंधी-तूफान और बारिश होने की संभावना है। बीते दिन मध्य प्रदेश के भोपाल, इटारसी, छिंदवाड़ा, सिवनी समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई।
वहीं उत्तर प्रदेश में भी कल पश्चिमी हिस्से में तेज बारिश हुई, साथ ही 74 जिलों में आज बरसात का अलर्ट है। राजस्थान के कई जिलों में बारिश के बाद तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट हुई।
वहीं दिल्ली में आंधी-बारिश से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स पर असर पड़ा, जिससे दो घंटे तक फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित रहा।
आज मध्य भारत और पूर्वी भारत में तेज आंधी और बारिश मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इन राज्यों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिहार, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में ओले गिरने की संभावना है। इधर ओडिशा में भारी बारिश का भी अलर्ट है।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण भारत में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी। केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है। असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में 4-8 मई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

देशभर में मौसम की तस्वीरें…





अगले 3 दिन का मौसम कैसा रहेगा?
- 5 मई: बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में आंधी-बारिश का असर रहेगा। मध्य प्रदेश में तेज़ हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं।
- 6 मई: राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज़ हवाओं का असर रहेगा। दक्षिण भारत के कर्नाटक और केरल में भी मौसम बिगड़ सकता है।
- 7 मई: गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश शुरू हो सकती है
