Sunday, March 16, 2025
Sunday, March 16, 2025
Homeबिहारदो पक्षों के बीच गोलीबारी और मारपीट, 3 घायल: नालंदा में...

दो पक्षों के बीच गोलीबारी और मारपीट, 3 घायल: नालंदा में थ्रेसर लगाने को लेकर हुआ विवाद, बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर – Nalanda News


नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र स्थित गाजीपुर गांव में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। इस घटना में दो लोग गोली लगने से जख्मी हो गए हैं, जबकि तलवारबाजी में एक व्यक्ति घायल हुआ है। वहीं, मारपीट की घटना में तीन अन्य लोग भ

.

घायलों में गाजीपुर गांव निवासी पिता-पुत्र सिया शरण यादव और नीतीश कुमार को गोली लगी है, जबकि तलवारबाजी में सिट्टू कुमार भी जख्मी हो गए हैं। मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष से धर्मेंद्र महतो और रीता देवी भी घायल हुए हैं।

राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में जख्मी भर्ती है।

क्या है पूरा मामला

घटना के बारे में जानकारी मिली है कि यह विवाद गैर मजरुआ भूमि पर थ्रेसर लगाने को लेकर हुआ था। सुनील महतो और नीतीश कुमार के बीच भूमि को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों में गोलीबारी और मारपीट शुरू हो गई।

गोलीबारी में जख्मी हुए तीन लोगों को राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वहीं, अन्य दो घायल लोग अस्पताल में इलाजरत हैं।

आरोपियों को पहचानने की कोशिश जारी

राजगीर थाना अध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों को पहचानने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह गोलीबारी का मामला गैर मजरुआ भूमि पर थ्रेसर लगाने के विवाद से जुड़ा हुआ था, और पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular