जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के थेगुआ गांव में मंगलवार की सुबह गंदा पानी फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें दोनों पक्ष से 8 लोग घायल हो गए। सभी को डायल 112 पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां दो की हालत गंभीर होन
.
घायल की पहचान एक पक्ष से रामधारी यादव ,छोटू कुमार, लालू यादव, उर्मिला देवी ,कपिल यादव के रूप में हुई है। वहीं दूसरे पक्ष से लखन यादव, शारदा देवी,गोरेलाल यादव शामिल है।
पानी फेंकने को लेकर हुआ था विवाद
घायल लालू यादव ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसके घर से बगल में पानी फेंक दिया था। जिसके बाद उसके पड़ोसी गोरेलाल यादव सहित अन्य लोगों द्वारा गाली गलौज किया जाने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने लगा। जिसमें आठ लोग घायल हुए हैं।
बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश वर्षों से चली आ रही है। 6 महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इधर घटना की जानकारी के बाद डायल 112 की तुम मौके पर पहुंची और सभी घायल को अस्पताल पहुंचाया।
जांच में जुटी पुलिस
डायल 112 के एसआई महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। उसके बाद सभी घायल को अस्पताल पहुंचा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।