जमुई-सिकंदरा एनएच 333 पर चौडीहा के पास शुक्रवार की सुबह दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों में चंद्रदीप दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर विप्लव सरकार शामिल हैं। वे गुवाहाटी के रहने वाले हैं। अन्य घ
.
बताया जा रहा है कि विप्लव सरकार रोज की तरह बैंक जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार पिंटू राय अपनी मां और काजल के साथ बांका में बहू को लेने जा रहे थे। तभी चौडीहा के पास तेज गति के कारण दोनों बाइक की टक्कर हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। एक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
क्या कहते है डायल 112 के अवर निरीक्षक
डायल 112 के अवर निरीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।