Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeराज्य-शहरदो भाईयों के घर से गहने और नकदी चोरी: बेटे के...

दो भाईयों के घर से गहने और नकदी चोरी: बेटे के तुलादान में सिवनी मालवा गया था परिवार; हरदा लौटने पर मिला बिखरा सामान – Harda News


हरदा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मानपुरा में सोमवार को चोरों ने दो भाइयों के खाली घरों को निशाना बनाया। इरशाद खान और उनके भाई का परिवार सिवनी मालवा के नागझिर में बेटे के तुलादान के लिए गए थे।

.

परिवार जब रात साढ़े आठ बजे वापस लौटा, तो इरशाद की पत्नी कमरे में गई। तो उन्होंने देखा कि अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी से करीब सवा लाख रुपए के गहने और आठ हजार रुपए की नकदी गायब थी।

तुलादान कार्यक्रम से लौटे परिजनों को घर का सामान बिखरा मिला।

इरशाद के पड़ोसी और भाई के घर से भी चोरी हुई। वहां से चोर 20 हजार रुपए की नकदी ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि चोरों ने कल्लू भाई घोड़ा गाड़ी वालों के घर को निशाना बनाया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular