Monday, April 7, 2025
Monday, April 7, 2025
Homeराज्य-शहरद ग्रेट खली बोले-पॉजिटिव सोच से कभी फ्रस्ट्रेशन नहीं आएगा: इंदौर...

द ग्रेट खली बोले-पॉजिटिव सोच से कभी फ्रस्ट्रेशन नहीं आएगा: इंदौर में कहा- बंदा अपनी सोच से ही बड़ा बनता है, जरूरी नहीं जो देखो वहीं बनो – Indore News


इंदौर में द ग्रेट खली ने कहा कि पॉजिटिव सोच रखिए।

बच्चों की सोच कई बार गलत हो जाती है। वे शॉर्टकट अपनाते हैं। पूरी दुनिया इस सिर के अंदर है। अगर आप अच्छी सोच रखते हैं, पॉजिटिव सोच रखते हैं तो आपको कोई नहीं हरा सकता है। यह कहना है कि द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा का।

.

दैनिक भास्कर ने उनसे खास बातचीत की। दरअसल, इंदौर के अभय प्रशाल में 28 फरवरी को उनका एक रेसलिंग इवेंट आयोजित किया गया है। जिसमें देशभर से 20 से ज्यादा रेसलर्स आकर फाइट करेंगे।

द ग्रेट खली ने कहा कि आप पॉजिटिव सोच रखेंगे तो आपको कभी फ्रस्ट्रेशन नहीं होगा और पूरी जिंदगी मजबूत रहेंगे। बच्चे बहुत नाजुक होते हैं। उन्हें आप किधर भी ढाल सकते हैं। अगर आप अच्छे रास्ते पर डालेंगे तो वे अच्छे रास्ते पर जाएंगे, अगर गलत रास्ते पर डालेंगे तो वे गलत पर जाएंगे।

जरूरी नहीं जो देखो वहीं बनो

द ग्रेट खली ने कहा कि लोगों को रेसलिंग देखना पसंद है। आप लोग फिल्म देखते है पर जरूरी नहीं है कि आप हीरो ही बने। सत्संग सुनते हैं तो जरूरी नहीं है कि आप बाबा या पुजारी बने। रेसलिंग देखेंगे तो उससे सोच बदलेगी। पॉजिटिव सोचेंगे, जोश वाली थिंकिंग आएंगी। अगर आप गलत चीज देखेंगे तो सोच वैसी हो जाती है।

वे बोले बंदा बड़ा बनता है तो ऐसे ही नहीं बनता। वह बड़ा अपनी सोच से बनता है। सोच के साथ हम कर्म करते हैं। जब कर्म करते हैं तो फल भी वैसा ही मिलता है। हम अच्छी सोच रखेंगे तो अच्छे काम करेंगे। अच्छे काम करेंगे तो अच्छा केरेक्टर होगा। अच्छा केरेक्टर होगा तो आपकी किस्मत ही बदल जाएगी।

इंदौर के स्वाद के बारे में बहुत सुना है

खली ने इंदौर के खानपान को लेकर कहा कि यहां के स्वाद के बारे में काफी सुना है। यहां का स्वाद बहुत चर्चित है। आज मैंने दो रोटी कम खाई हैं, ताकि दबा कर खा सकूं। मेरी लाइफ में डाइट का ज्यादा खर्च नहीं है। मैं अंडे-चिकन और सैलेड खाता हूं। मेरा उसूल है… चिकन खाता हूं, लेकिन किसी का हक नहीं खाता।

बुधवार को द ग्रेड खली ने 56 दुकान पर व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया।

बुधवार को द ग्रेड खली ने 56 दुकान पर व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया।

रेसलिंग स्क्रिप्टेड या असली, आप तय करें

रेसलिंग को लेकर खली ने कहा कि ये आप तय करें कि यह स्क्रिप्टेड है या असली है। आप खुद शो में आए वहां देखे। आपको जैसा लगे आप देखे। बातों पर विश्वास ना करें आप खुद प्रैक्टिकल आकर देखें। उन्होंने सभी युवाओं को संदेश दिया है कि वे नशे से दूर रहे। वे बोले आपको जिस खेल में मचा आता है वे खेले। कल के बारे में सोचे। आज के बारे में सोचे।

सोच थी कुछ करना है, इसलिए झंडे गाड़े

खली ने कहा कि हम गांव से आते थे। सड़क नहीं थी पानी नहीं था, कोई सुविधा नहीं थी। सोच ही थी कि कुछ करना है, तो हमने पूरी दुनिया में झंडे गाड़े हैं फिर चाहे कोई माने या न माने। रेसलिंग की दुनिया में पूरे वर्ल्ड पर नंबर वन रहा हूं बाकी समय की बात होती है। हमेशा समय एक जैसा नहीं होता है। कई बड़ी हस्तियां रही जो उन्होंने एक बार कर दिया वह सदा के लिए हो गया। समय है बदलता रहता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular