सोने-चांदी की खरीद का साल का सर्वश्रेष्ठ दिन। शास्त्र कहते हैं कि धनतेरस की खरीद विशेष फलदायी होती है।
कार्तिक कृष्ण प्रदोष व्यापिनी त्रयोदशी में मंगलवार काे अतिशुभकारी त्रिपुष्कर व शश महापुरुष राजयोग में धनतेरस का त्याेहार मनाया जाएगा। धन त्रयोदशी की तिथि सुबह 10:59 बजे से पूरे दिन रहेगी। इस कारण लोग पूजा-पाठ, निवेश और खरीदारी पूरे दिन कर सकेंगे। ऐश्
.
भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद के सदस्य ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश झा ने कहा कि सुबह 10:59 बजे से कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि शुरू होगी। प्रदोष व निशीथ काल होने से धनतेरस कई शुभ संयोग में मनाया जाएगा। त्रिग्रही योग, त्रिपुष्कर योग, ऐंद्र योग, तैतिल करण, उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र के साथ लक्ष्मीनारायण योग व शश महापुरुष राजयोग भी रहेगा। धनतेरस के दिन बर्तन, सोना, चांदी, कौड़ी, धनिया, कमलगट्टा, पंचरत्न, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, बहुमूल्य वस्तु, भूमि, भवन, वाहन आदि की खरीदारी होगी। झाड़ू खरीदने से दरिद्रता का ह्रास और समृद्धि का वास होता है।
पंचदेव को दीपक जलाने से विशेष कृपा
धनतेरस से दीपोत्सव का पंच दिवसीय पर्व आरंभ होगा। धनतेरस के दिन पंचदेव के पांच दीपक जलाने से उनकी विशेष कृपा और अनिष्ट ग्रहों से शांति मिलती है। वहीं प्रदोषकाल में यम को तिल तेल का दीपक घर के बाहर दक्षिण मुख दिखाने से काल-संकट, रोग, शोक, भय, दुर्घटना, अकाल मृत्यु से मुक्ति मिलती है।
राशि के अनुसार करें खरीदारी
मेष : चांदी या तांबा के बर्तन, विद्युत उपकरण वृष : चांदी या तांबे के बर्तन, वस्त्र, शृंगार की सामग्री, कलश मिथुन : स्वर्ण आभूषण, स्टील के बर्तन, घरेलू सामान कर्क : चांदी के आभूषण या पायल, बर्तन, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान सिंह : तांबे के बर्तन या कलश, वस्त्र, सोना कन्या : गणेश की मूर्ति, सोना या चांदी के आभूषण, कलश तुला : वस्त्र, सौंदर्य सामान या सजावटी सामान, चांदी या स्टील का बर्तन वृश्चिक : विद्युत उपकरण, स्वर्ण आभूषण, बर्तन, तांबा धनु : स्वर्ण आभूषण, तांबे या स्टील का बर्तन मकर : वस्त्र, वाहन, चांदी के बर्तन या आभूषण कुंभ : सौंदर्य का सामान, स्वर्ण, ताम्र पात्र मीन : स्वर्ण आभूषण, चांदी या पीतल के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान
धनतेरस पर खरीदारी और पूजा का मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:11 बजे से 11:55 बजे तक लाभ-अमृत मुहूर्त : सुबह 10:09 बजे से दोपहर 12:57 बजे तक शुभ योग मुहूर्त : दोपहर 2:21 बजे से शाम 3: 45 बजे तक प्रदोषकाल मुहूर्त : शाम 5:09 बजे से रात्रि 7:51 बजे तक स्थिर वृष लग्न : शाम 6:05 बजे से रात्रि 8:02 बजे तक कर्क लग्न : रात्रि 10:16 बजे से 12:34 बजे तक सिंह लग्न : मध्यरात्रि 12:34 बजे देर रात 2:48 बजे तक
सोना खरीदने से पहले इन चार बातों का रखें ध्यान
आज धनतेरस है। सोने-चांदी की खरीद का साल का सर्वश्रेष्ठ दिन। शास्त्र कहते हैं कि धनतेरस की खरीद विशेष फलदायी होती है। अक्सर सोना खरीदते वक्त मन में कई सवाल होते हैं। जैसे- आभूषण असली है या नहीं? कीमत ज्यादा तो नहीं है? मेकिंग चार्ज कितना होना चाहिए? डिजाइन पुरानी तो नहीं है? इन अहम सवालों के जवाब भास्कर एक्सपर्ट्स ने दिए हैं…
शुद्धता: हॉलमार्क में लोगो और यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर जरूर देखें
सोने के आभूषण या सिक्के हॉलमार्क वाले ही खरीदें। हॉलमार्किंग एक्सपर्ट प्रीति भटनागर के अनुसार असली हॉलमार्क में बीआईएस का लोगो और हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) नंबर होता है। यह छह अंकों का होता है। यह ज्वेलरी व ज्वेलर के पंजीयन नंबर का संयोजन है। खरीदते समय बिना हॉलमार्क की ज्वेलरी सस्ती लग सकती है, पर वापस करने की बात पर ज्वेलर सोने के 80% मूल्य की ही गारंटी देगा। हॉलमार्किंग सोना खरीदते समय शुद्धता की और जब आप उसे बेचने जाएं तो मूल्य की गारंटी देता है।
डिजाइन : इस एप से खुद जांच सकते हैं सोर्स
मुंबई के मशहूर ज्वेलरी एक्सपर्ट कुमार जैन कहते हैं कि आजकल हेरिटेज ज्वेलरी, पोलकी डिजाइन का चलन है। सोने के साथ मोती और रत्नों का इस्तेमाल कर ज्वेलरी तैयार की जा रही है। इस बात को जरूर चेक करें कि बिल में सोने का वजन और रत्नों की कीमत का अलग-अलग विवरण है कि नहीं। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के आिधकािरक एप -BIS CARE पर एचयूआईडी नंबर डालकर ज्वेलरी की शुद्धता और डिजाइन के बारे में आप खुद भी पता कर सकते हैं।
कीमत : आप ऐसे कर सकते हैं दाम की गणना
ज्वेलर अखिलेश मित्तल कहते हैं कि सोने के भाव रोज बदलते हैं। उस दिन का भाव पता कर लें। 24 कैरेट भाव के आधार पर बाकी कैरेट के दाम निकाल सकते हैं। जैसे 24 कैरेट सोने का दाम 78,000/10 ग्राम है, तो 1 कैरेट सोने का दाम 3250 (78000/24) होगा। अब आपको जितना कैरेट का सोना लेना है उतने कैरेट में 3250 का गुणा कर लीजिए। यानी 22 कैरेट के दाम 3250 X 22 = 71,500 रुपए होंगे। इसमें मेकिंग चार्ज और 3% जीएसटी शामिल नहीं हैं।
मेकिंग चार्ज : वेस्टेज और डिजाइन से तय होता है
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पृथ्वीराज कोठारी के मुताबिक मेकिंग चार्ज आभूषण की डिजाइन पर निर्भर होते हैं। डिजाइन बनाने में ज्वेलरी की घिसाई-ढलाई होती है। इसमें सोने के कुल वजन का 2 से 10 प्रतिशत तक वेस्ट होता है। इस वेस्ट सोने को मिलाकर ही मेकिंग चार्ज तय होता है।
जैसे- साधारण डिजाइन वाली ज्वेलरी का मेकिंग चार्ज 150 रु. प्रति ग्राम तो गहरी या बारीक ज्वेलरी में दो से ढाई हजार रु. प्रति ग्राम तक हो सकता है।
ऐसे समझें सोने का कैरेट-:
कैरेट शुद्धता
24 कैरेट 99.5% 22 कैरेट 91.6% 20 कैरेट 83.3% 18 कैरेट 75.0% 14 कैरेट 58.5%