धनबाद, 06 मई 2025:उत्तर प्रदेश के सोनभद्र स्थित दुद्धिनगर में 4 मई को प्रगति फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रक्त क्रांतिवीर सम्मान समारोह में धनबाद की बेनजीर परवीन को उनके राष्ट्रसमर्पित रक्तदान और समाज सेवा के लिए क्रांतिवीर सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस समारोह में बिहार, बंगाल, झारखंड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत 18 राज्यों और पड़ोसी देशों नेपाल और भूटान से रक्तदाताओं ने भाग लिया।बेनजीर परवीन, जो भारतीय रेड क्रॉस समिति के नोडल पदाधिकारी के तौर पर कार्यरत हैं, ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि यह सम्मान उनके लिए नहीं, बल्कि झारखंड राज्य के भारतीय रेड क्रॉस समिति धनबाद जिले को मिला है। उन्हें यह सम्मान प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी सदस्य और चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेंद्र सिंह ने कहा कि बेनजीर को यह सम्मान मिलने से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी धनबाद में खुशी की लहर है।बेनजीर परवीन के इस कार्य को देखकर और उनके योगदान को मान्यता देते हुए यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया।

