Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeझारखंडधनबाद: केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे का बड़ा बयान, कहा- झारखंड...

धनबाद: केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे का बड़ा बयान, कहा- झारखंड में सरकार बदलेगी

धनबाद: केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने अपने धनबाद दौरे के दौरान कहा कि झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बदलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने मन बना लिया है, और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

दुबे ने बताया कि बीसीसीएल दौरे के दौरान उन्होंने विस्थापन, भूमि अधिग्रहण, और जमीन के बदले नौकरी जैसे मुद्दों का अध्ययन किया है। उन्होंने कहा कि जो भी आवेदन लोगों से प्राप्त हुए हैं, उन सभी का गहराई से अध्ययन किया जाएगा और उनमें सुधार के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे धनबाद में विभिन्न स्थानों का दौरा करते हुए दोपहर के भोजन के लिए धनबाद विधायक राज सिन्हा के आवास पहुंचे थे। इस दौरान वहां भारी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। मौके पर विशेष रूप से विधायक राज सिन्हा, पूर्व सांसद पीएन सिंह, धनबाद के सभी छह विधानसभा की क्लस्टर प्रभारी अग्निमित्रा पोल, कृष्ण प्रताप सिंह (पूर्व सांसद, जौनपुर, यूपी), और सुनील पासवान (पूर्व मेयर, गिरिडीह) उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular