Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeझारखंडधनबाद: जन युवा फाउंडेशन के सदस्यों ने निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल से...

धनबाद: जन युवा फाउंडेशन के सदस्यों ने निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल से की मुलाकात, संस्था के संरक्षक बने मेयर

धनबाद: रविवार को जन युवा फाउंडेशन (जन युवा शक्ति) के सदस्यों ने धनबाद के निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान संस्था के उद्देश्य और कार्यों की जानकारी दी गई। मुलाकात के दौरान मेयर को बुके देकर सम्मानित भी किया गया। संस्था के संस्थापक कुणाल सिंह ने बताया कि मेयर जी को संस्था के उद्देश्य काफी सराहनीय लगे, और उन्होंने संस्था का संरक्षक बनने का निर्णय लिया। इससे संस्था को और मजबूती मिलेगी तथा कार्य करने में नई ऊर्जा का संचार होगा।

कुणाल सिंह ने कहा, “हमारी संस्था समाज के हर सुख-दुख में साथ रहती है और युवाओं के साथ-साथ सभी पीढ़ियों के लोगों की सेवा के लिए समर्पित है। मेयर जी के संरक्षक बनने से हमारा उत्साह और बढ़ गया है।

“इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष अनिमेष सिंह, विवेक राज, सचिव गौरव कुमार, सह सचिव रितेश मिश्रा, और कार्यकारिणी सदस्य करणवीर भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular