Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeझारखंडधनबाद: धान खरीद में हो रही कटौती और वादाखिलाफी के खिलाफ भाजपा...

धनबाद: धान खरीद में हो रही कटौती और वादाखिलाफी के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

धनबाद, 20 दिसंबर 2024: झारखंड राज्य में किसानों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा धनबाद महानगर की ओर से जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा के नेतृत्व में धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया।धनबाद विधायक राज सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि झारखंड राज्य में इस वर्ष धान खरीद प्रक्रिया में किसानों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों से मॉइश्चर के नाम पर प्रति क्विंटल 10 किलोग्राम धान की कटौती की जा रही है, जो उनकी मेहनत और अधिकार का सीधा उल्लंघन है।

न्यूनतम समर्थन मूल्य में गिरावट का मुद्दा

विधायक ने कहा कि चुनाव के दौरान राज्य सरकार ने किसानों से धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹3200 प्रति क्विंटल करने का वादा किया था, लेकिन अब यह घटाकर ₹2400 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। यह किसानों के साथ किया गया वादाखिलाफी है और उनके आर्थिक शोषण का उदाहरण है।

किसानों के हित में कार्रवाई की मांग

राज सिन्हा ने कहा कि किसान हमारे राज्य की खाद्य सुरक्षा की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत के बिना किसी भी प्रकार की समृद्धि की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने उपायुक्त माधवी मिश्रा से धान खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और किसानों के हित में त्वरित समाधान की मांग की।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा के साथ मनोज मालाकार, बृजमोहन प्रसाद, पंकज सिन्हा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार से मांग की गई है कि किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए ताकि उन्हें उनका हक मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular