धनबाद, 30 जनवरी 2026:नगर निकाय चुनाव के तहत धनबाद में महापौर पद के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को श्री अखिलेश्वर महतो एवं श्रीमती इंदु देवी ने महापौर पद के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।
दोनों प्रत्याशियों ने महापौर पद के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार के समक्ष नामांकन किया। इस दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री बाल किशोर महतो एवं श्री विशाल कुमार पांडेय भी उपस्थित रहे।
नामांकन के साथ ही धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है। आगामी दिनों में और प्रत्याशियों के नामांकन से चुनावी माहौल और रोचक होने की संभावना है।















