Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeझारखंडधनबाद: भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा का जनसंपर्क अभियान में भव्य स्वागत, गठबंधन...

धनबाद: भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा का जनसंपर्क अभियान में भव्य स्वागत, गठबंधन सरकार पर साधा निशाना

धनबाद, 13 नवंबर 2024: भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने आज धनबाद में विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया, जहां जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राज सिन्हा ने जगजीवन नगर, सरायढेला के दास टोला, कोचाकुली, न्यू मुरली नगर, कुसुम विहार, और भूली में रोड शो किया। भारी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचे सिन्हा का लोगों ने माला पहनाकर उत्साहपूर्वक स्वागत किया।जनता को संबोधित करते हुए राज सिन्हा ने कहा कि इस बार लोग जागरूक हैं और गठबंधन सरकार को जवाब देने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार आदिवासियों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों का समर्थन करते हुए कहा, “जनता जानती है कि मोदी जो कहते हैं, वह करते हैं। इस बार गठबंधन सरकार को औंधे मुंह गिरना पड़ेगा, और भाजपा का झंडा सभी सीटों पर लहराएगा।”

सिन्हा ने यह भी कहा कि उन्हें जनता का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है, और लोग उत्साह के साथ उनके स्वागत में आगे आ रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राज सिन्हा हमेशा उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं, जबकि अन्य प्रत्याशी चुनाव के बाद दिखाई नहीं देते। जनता को विश्वास है कि इस बार राज सिन्हा अपनी जीत की हैट्रिक पूरी करेंगे।

सिन्हा के इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा समर्थकों की बड़ी भीड़ ने भाग लिया, जो चुनाव में भाजपा के प्रति जनता के समर्थन को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular