Sunday, May 4, 2025
Sunday, May 4, 2025
Homeझारखंडधनबाद में कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक संपन्न, ‘संविधान बचाओ रैली’ में...

धनबाद में कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक संपन्न, ‘संविधान बचाओ रैली’ में भारी संख्या में भागीदारी का आह्वान

धनबाद, 4 मई 2025:धनबाद के लाहबनी धैया क्षेत्र में संगठन सृजन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता धनबाद नगर कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने की। इस बैठक में धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव मदन महतो एवं प्रवेक्षक मनोज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि “भाजपा देश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रही है और बाबा साहब का संविधान खतरे में है।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 6 मई को सुबह 6 बजे पुटकी प्रभू चौक से शुरू होने वाली राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली में रांची चलने का आह्वान किया।

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी के लोकसभा में जातीय जनगणना कराने की मांग के कारण केंद्र सरकार को यह निर्णय लेना पड़ा। इसके समर्थन में कांग्रेस की ओर से 9 मई 2025 को दोपहर 3 बजे निरीक्षण भवन परिसर, धनबाद में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली आयोजित की जाएगी।बैठक में सभी प्रखंड, नगर कांग्रेस अध्यक्षों, जिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं सभी मोर्चा संगठनों से भारी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की गई।

बैठक में उपस्थित प्रमुख नेताओं में शामिल थे:मदन महतो, नागेंद्र सिंह, बसंत चौधरी, अनिल झा, अंजनी कुमारी, मीना देवी, मोहन कुमार, भोला चौधरी, प्रवीण कुमार, जितेंद्र सिंह, राजू गोप, दिलीप कुमार प्रसाद, राजेश राय, संजय ठाकुर, सागर तुरी, शारदा भगत, विक्रम राय, मोती गोप, मिठू राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular