Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeझारखंडधनबाद में चार अनुमंडल कार्यालय सृजित करने की मांग, विधायक शत्रुघ्न महतो...

धनबाद में चार अनुमंडल कार्यालय सृजित करने की मांग, विधायक शत्रुघ्न महतो ने सरकार को किया ध्यानाकृष्ट

रांची/धनबाद: झारखंड विधानसभा के शून्य काल के दौरान बाघमारा विधायक श्री शत्रुघ्न महतो ने धनबाद जिले में चार अनुमंडल कार्यालय सृजित करने की मांग उठाई।

धनबाद की जनसंख्या अधिक, अनुमंडल कार्यालय सिर्फ एक

विधायक महतो ने सदन में धनबाद जिले की जनसंख्या का हवाला देते हुए कहा कि 26 लाख से अधिक आबादी के बावजूद यहां सिर्फ एक सिविल अनुमंडल कार्यालय है। वहीं, गिरिडीह की जनसंख्या 24 लाख है, लेकिन वहां चार अनुमंडल कार्यालय हैं, जबकि बोकारो जिले की आबादी 20 लाख होते हुए भी दो अनुमंडल कार्यालय हैं।

भौगोलिक व प्रशासनिक जरूरतों के आधार पर उठाई मांग

उन्होंने तर्क दिया कि बाघमारा, सिंदरी और निरसा में पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के कार्यालय अनुमंडल पदाधिकारी के समकक्ष कार्यरत हैं। इसके बावजूद धनबाद के सीमांत इलाकों से अनुमंडल कार्यालय की दूरी 60-70 किमी तक होती है, जिससे लोगों को प्रशासनिक कार्यों में कठिनाई होती है।

जनहित में चार अनुमंडल सृजन की मांग

विधायक शत्रुघ्न महतो ने भौगोलिक, सामाजिक व प्रशासनिक जरूरतों के आधार पर धनबाद में चार अनुमंडल कार्यालय सृजित करने की मांग की। उन्होंने सरकार से धनबाद जिले के विकास व जनता की सुविधा के लिए जल्द से जल्द इस प्रस्ताव पर विचार करने की अपील की।जनप्रतिनिधियों और आम जनता के बीच विधायक महतो की इस मांग को समर्थन मिल रहा है, और लोग प्रशासन से इस दिशा में जल्द कदम उठाने की उम्मीद कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular