Monday, May 19, 2025
Monday, May 19, 2025
Homeझारखंडधनबाद में दो पक्षों के बीच तलवारबाजी: कतरास के पतराकुल्ही में...

धनबाद में दो पक्षों के बीच तलवारबाजी: कतरास के पतराकुल्ही में 7 लोग घायल, एक वृद्ध की हालत गंभीर – Dhanbad News


धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के पतराकुल्ही में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में 7 लोग घायल हो गए। घायलों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं। सभी का इलाज SNMMCH में चल रहा है। एक वृद्ध की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

.

हमले में घायल एक वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है।

शराब पीकर कर रहे थे गाली-गलौज

एक पक्ष के राहुल देव गोस्वामी ने बताया कि उनके घर के पास कुछ लोग शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर उन लोगों ने तलवार और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। दूसरे पक्ष के संतोष गोस्वामी का कहना है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर उनके परिवार के साथ मारपीट की गई।

लोग आपस में इस कदर उलझे हुए थे कि पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा

लोग आपस में इस कदर उलझे हुए थे कि पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा

पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग

कतरास थाना के एएसआई सतेंद्र सिंह के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के बीच खूनी झड़प चल रही थी। पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को अलग किया। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular