Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeझारखंडधनबाद में धरती आबा जनभागीदारी अभियान का शुभारंभ: पहले ही दिन 17...

धनबाद में धरती आबा जनभागीदारी अभियान का शुभारंभ: पहले ही दिन 17 गांवों में लगे शिविर, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

धनबाद | 15 जून 2025जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार धरती आबा जनभागीदारी अभियान की शुरुआत आज धनबाद जिले में की गई। इस अभियान का उद्देश्य PVTG (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) एवं अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों तक केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।अभियान के पहले ही दिन धनबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों के 17 ग्रामों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

इन शिविरों में आधार कार्ड पंजीकरण, आयुष्मान भारत कार्ड, सिकल सेल परीक्षण, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम जनधन योजना, राशन कार्ड, आय/जाति/आवासीय प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) जैसे आवश्यक दस्तावेजों और योजनाओं से जुड़ी सेवाएं प्रदान की गईं। विभिन्न विभागों के स्टॉल पर संबंधित अधिकारी व कर्मी मौजूद थे, जिन्होंने न केवल ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं बल्कि मौके पर समाधान भी किया।

उपायुक्त आदित्य रंजन की अपील

धनबाद के उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने कहा कि यह अभियान जिले के दूरस्थ एवं जरूरतमंद ग्रामीणों के लिए एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से पात्र लाभुकों को एक ही स्थान पर कई योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ लोगों की समस्याओं को सुनें और उनका समाधान करें।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

यह अभियान 15 से 30 जून 2025 तक जिलेभर के जनजातीय बहुल क्षेत्रों में लगातार शिविरों के माध्यम से चलाया जाएगा। आने वाले दिनों में और भी अधिक गांवों को शामिल किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र लाभुक योजनाओं से वंचित न रह जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular