धनबाद में फल विक्रेता की हादसे में मौत
धनबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय फल विक्रेता की मौत हो गई। बरवा अड्डा हवाई अड्डा के पास सुधीर यादव को एक छह चक्का वाहन ने टक्कर मार दी।
.
सुधीर यादव फल बेचने के बाद देर रात अपने ठेले के साथ बरवाअड्डा फल मंडी में अपने कमरे की ओर जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।
गंभीर हालत में उन्हें एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
फल मंडी में रहते हुए सुधीर शहर के अलग-अलग जगहों पर फल बेचा करते थे।
बिहार के जमुई का रहने वाला था फल विक्रेता
मृतक जमुई के रहने वाले थे और धनबाद में फल का व्यवसाय करते थे। फल मंडी में काम करने वाले उनके रिश्तेदार मिथुन कुमार ने बताया कि सुधीर अलग-अलग जगहों पर ठेला लगाकर फल बेचा करते थे।
कभी रानी बांध प्रभातम में तो कभी अन्य स्थानों पर अपना ठेला लगाते थे। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे।
धनबाद में अकेले रहता था सुधीर
मृतक के परिजन मिथुन ने बताया कि काफी दिनों से वह फल मंडी में रहते हुए शहर के अलग-अलग जगहों पर फल बेचा करते थे। वो यहां अकेले रहते थे।
जमुई के ही कुछ और लोग भी यहीं आसपास रह कर अलग-अलग काम करते थे। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
———————————-
इस खबर को पढ़ें…
विधायक जयराम ने श्वेता सिंह पर कराई एफआईआर:पुलिस को दिए आवेदन में लिखा- जान से मारने की नीयत से कराया हमला

बोकारो विधायक श्वेता सिंह और डुमरी विधायक जयराम महतो की जुबानी जंग अब थाने तक पहुंच गई है। तीन अप्रैल को विस्थापितों पर लाठीचार्ज में एक युवक की मौत के बाद उग्र प्रदर्शन के दौरान दोनों आमने-सामने आ गए थे।
इसके बाद जयराम महतो ने सात अप्रैल को बोकारो स्टील सिटी थाने में श्वेता सिंह और उनके समर्थक मनीष कुमार सिंह व राजीव गुप्ता पर केस दर्ज कराया है। जयराम ने जान से मारने की नीयत से हमले का आरोप लगाया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…