Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeझारखंडधनबाद में लोजपा (रामविलास) की जन आक्रोश रैली, चिराग पासवान का बड़ा...

धनबाद में लोजपा (रामविलास) की जन आक्रोश रैली, चिराग पासवान का बड़ा बयान

धनबाद: कोयला नगर स्थित नेहरू कॉम्प्लेक्स में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जन आक्रोश रैली आयोजित की गई। इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शिरकत की और झारखंड में पार्टी की मजबूत उपस्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी अहम भूमिका का दावा किया।

चिराग पासवान ने कहा, “लोजपा (रामविलास) झारखंड विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगी। मेरा जन्म एकीकृत बिहार में हुआ था, इसलिए मैं भी झारखंड का हिस्सा हूं। मेरे पिता, रामविलास पासवान की कर्मभूमि झारखंड रही है और उनका सपना विकसित झारखंड था, जिसे पूरा करने के लिए हम काम कर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि लोजपा की राज्य इकाई जल्द यह तय करेगी कि चुनाव अकेले लड़ा जाएगा या गठबंधन के साथ।

उन्होंने मौजूदा सरकार पर भी तीखा हमला किया। चिराग ने कहा, “झारखंड की मौजूदा सरकार ने राज्य को भ्रष्टाचार और विवादों में उलझाकर देश और दुनिया के सामने शर्मसार किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप और जेल जाना राज्य के लिए शर्म की बात है। अब झारखंड के लोग बदलाव चाहते हैं, और आगामी चुनावों के बाद एक नई सरकार बनने जा रही है, जिसमें लोजपा (रामविलास) की अहम भूमिका होगी।

“रैली में चिराग पासवान ने झारखंड की जनता से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि उनकी पार्टी राज्य को विकास की राह पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular