Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeझारखंडधनबाद में "सबका साथ, धनबाद का विकास" का आह्वान : राज सिन्हा

धनबाद में “सबका साथ, धनबाद का विकास” का आह्वान : राज सिन्हा

धनबाद। भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने नया बाजार में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान “सबका साथ, धनबाद का विकास” का नारा देते हुए धनबाद के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के सभी वर्गों के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न समुदायों के लोगों से मिलकर सामाजिक एकता और विकास को बढ़ावा देने की अपील की।

जनसंपर्क कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने एकजुट होकर विकास और भाईचारे के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम में जावेद खान, जुबेर आलम, समीम खान, बच्चू अंसारी, सरफराज गद्दी, रियाज खान, आजम आलम, आमिर मुफ़्ती, मतीम आलम, मुमताज़ कुरैशी, आनंद चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह आयोजन सामाजिक एकता और सौहार्द्र का प्रतीक बना, जहां सभी ने मिलकर क्षेत्र के विकास में योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular