Saturday, April 12, 2025
Saturday, April 12, 2025
Homeउत्तर प्रदेशधार्मिक कार्यक्रम में अलवर वाले बाबा का आगमन: सुंदरकांड पाठ और...

धार्मिक कार्यक्रम में अलवर वाले बाबा का आगमन: सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद – Bijnor News


जहीर अहमद | बिजनौर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिजनौर के नजीबाबाद में कोटद्वार रोड स्थित सुरेश ग्रैंड पैलेस में एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अलवर वाले बाबा ने विशेष रूप से शिरकत की। श्रद्धालुओं ने बाबा का भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री सुंदरकांड पाठ से हुई। बाबा ने स्वयं सुंदरकांड पाठ का वाचन किया। इसके बाद उन्होंने आरती कार्यक्रम संपन्न कराया। बाबा ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया और प्रसाद का वितरण किया। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

इस धार्मिक आयोजन की सफल व्यवस्था में कई प्रमुख व्यक्तियों का योगदान रहा। इनमें शक्ति कुमार गर्ग, रमन अग्रवाल, नमन गोयल, हिमांशु अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल शामिल थे। साथ ही सुरेश वशिष्ठ, सतीश शर्मा, विनोद यादव, सुधीर त्यागी, अशोक राजपूत, उत्तम सिंह, सेठी जी और विकास कुमार ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular