Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeमध्य प्रदेशधार कलेक्टर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा बैठक: विभागों को...

धार कलेक्टर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा बैठक: विभागों को निर्देश- समय-सीमा और गुणवत्ता का रखें ध्यान, धरमपुरी में बनेगा नगर वन – Dhar News



धार में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने गुरुवार को जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसमें में सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्यों को तय समयसीमा में पूरा किया जाए और गुणवत्ता से किसी भी हालत में समझौता न किया जाए। बैठक

.

कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर अनाधिकृत कट को तुरंत बंद करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सड़कों पर उचित साइनबोर्ड व संकेतक लगाने और माछलिया घाट की चट्टानों पर वॉल पेंटिंग कराए जाने की बात कही। गर्मी को देखते हुए यात्री प्रतीक्षालयों में प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

सिंहस्थ तैयारियों पर फोकस

आगामी सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं को प्राथमिकता दी गई। मांगोद में चार्जिंग स्टेशन के साथ विश्रामगृह, धरमपुरी में नगर वन, और धामनोद में नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए जनसुविधाएं विकसित की जाएंगी। कलेक्टर ने कहा कि वर्षा ऋतु से पहले इन कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए।

विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में संयुक्त कलेक्टर शाश्वत शर्मा, रेलवे, एनएचआई, मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम, लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, हाउसिंग बोर्ड, पीएमजीएसवाय, जनजातीय कार्य विभाग, जल निगम, जल संसाधन विभाग और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular